दहेज के लिए बहू को फंदे पर लटकाया

Published at :15 Sep 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए बहू को फंदे पर लटकाया

मांझा : दहेज के लिए ससुराल वालों ने बहू की फांसी लगा कर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए जलाने की तैयारी चल रही थी. तभी मौके पर पुलिस पहुंच गयी. पुलिस को देख ससुराल वाले शव को छोड़ कर भाग निकले. पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी है. […]

विज्ञापन

मांझा : दहेज के लिए ससुराल वालों ने बहू की फांसी लगा कर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए जलाने की तैयारी चल रही थी. तभी मौके पर पुलिस पहुंच गयी. पुलिस को देख ससुराल वाले शव को छोड़ कर भाग निकले. पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी है. घटना थाना क्षेत्र के मधु सरेया गांव की है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है. गांव के लोग भय के कारण कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं.

इस मामले में विवाहिता के पिता शिवनाथ राम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गौरतलब है कि थावे थाना क्षेत्र के नारायणपुर के शिवनाथ राम की पुत्री रीमा कुमारी की शादी 2012 में मधु सरेया के विनोद राम के साथ हुई थी. शादी के बाद उसे दो पुत्र भी हुए. लड़की के पिता शिवनाथ राम ने कहा कि शादी के बाद से ही लड़की के ससुराल वाले डेढ़ लाख रुपया दहेज में मांग कर रहे थे. इसके लिए वे लड़की के साथ बराबर मारपीट करते रहते थे .

और अंतत: ससुराल वालों ने बुधवार की सुबह फांसी का फंदा डाल कर उसे मौत के घाट उतार दिया. इधर ससुराल वाले मृतक के दाह संस्कार की तैयारी में लगे ही थे कि मांझा पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. इस मामले में पति विनोद राम, ससुर बिरजू राम एवं सास पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन