शराब के साथ गिरफ्तार चार धंधेबाज गये जेल

गोपालगंज : मीरगंज थाने की पुलिस ने शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार लोगों में यूपी के देवरिया जिला के रामपुर किला निवासी धीरज तिवारी, मीरगंज के कवला हाता के रामाशीष सिंह तथा नीजर कुमार शामिल है. इनके पास दो बाइक और सौ बोतल से अधिक अंगरेजी शराब बरामद […]
गोपालगंज : मीरगंज थाने की पुलिस ने शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार लोगों में यूपी के देवरिया जिला के रामपुर किला निवासी धीरज तिवारी, मीरगंज के कवला हाता के रामाशीष सिंह तथा नीजर कुमार शामिल है. इनके पास दो बाइक और सौ बोतल से अधिक अंगरेजी शराब बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि यूपी से शराब की तस्करी कर लाया जा रहा था.
गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. वहीं सिंगहा टोला बसडिला में 90 पीस शराब के साथ बलराम शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया. जबकि माधोपुर मटिहनिया नहर पर झाड़ी में छीपाकर रखे गये 26 पीस अंगरेजी तथा चार पीसी अंगरेजी शराब को बरामद किया. इसम मामले में बुचुन बासफोर को गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि छठु सिंह भागने में सफल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










