फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से 60 हजार की लूट

Published at :14 Sep 2016 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से 60 हजार की लूट

दो अपराधियों ने दिया लूट की घटना को अंजाम एनएच 77 पर सराय थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव के समीप हुई घटना भगवानपुर : एनएच 77 पर सराय थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने भारत फाइनांसियल इनकुलेजन लिमिटेड कंपनी की एक कर्मचारी से 60 हजार रुपये लूट लिये गये. एक […]

विज्ञापन

दो अपराधियों ने दिया लूट की घटना को अंजाम

एनएच 77 पर सराय थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव के समीप हुई घटना
भगवानपुर : एनएच 77 पर सराय थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने भारत फाइनांसियल इनकुलेजन लिमिटेड कंपनी की एक कर्मचारी से 60 हजार रुपये लूट लिये गये. एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में मुजफ्फरपुर जिले के पिअर थाने के अंतर्गत महेशपुर गांव निवासी कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि शंभोपुर गांव से कंपनी का पैसा वसूली कर सराय सूरज चौक स्थित कंपनी का ब्रांच कार्यालय से लौट रहे थे. इसी दौरान मंसूरपुर गांव के समीप एनएच 77 पर बाइक सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक दिया और पैर से मार कर गाड़ी को गिरा दिया. इसके बाद रिवाॅल्वर दिखा कर पैसा लूट लिये और हाजीपुर की ओर भाग गये.
ज्ञात हो कि सराय थाना क्षेत्र में एक माह में कई लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है. इसमें माइक्रोफाइनांस कंपनी के कर्मचारी से एक लाख, एक कपड़ा व्यवसायी से 40 हजार की लूट, पेंट से लदे पिकअप वैन की लूट समेत अन्य लूट शामिल हैं. लूट की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है़ लोग पुलिस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन