जिला जज के कोर्ट में आज होगी सुनवाई

गोपालगंज : खजूरबानी शराबकांड के मास्टरमाइंड रूपेश शुक्ला उर्फ पंडित तथा ग्रहण पासी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस की पिछले 25 दिनों की कार्रवाई के बाद भी इनका सुराग नहीं मिला है. पंडित की गिरफ्तारी से ही पुलिस को कई ठोस सुराग मिलने हैं. हालांकि रूपेश शुक्ला की गिरफ्तारी के लिए मुखबिरों […]
गोपालगंज : खजूरबानी शराबकांड के मास्टरमाइंड रूपेश शुक्ला उर्फ पंडित तथा ग्रहण पासी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस की पिछले 25 दिनों की कार्रवाई के बाद भी इनका सुराग नहीं मिला है. पंडित की गिरफ्तारी से ही पुलिस को कई ठोस सुराग मिलने हैं. हालांकि रूपेश शुक्ला की गिरफ्तारी के लिए मुखबिरों से मिली सूचना पर पुलिस ने सीवान में छापेमारी की और खाली हाथ लौटना पड़ा. शराब कांड के आरोपित सीवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के जलालपुर के रहनेवाले रूपेश शुक्ला, खजूरबानी के ग्रहण पासी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.
पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए हर स्तर पर जाल बिछा रखी है. हालांकि पुलिस को चकमा देते हुए लालझरी देवी अपने बेटा कन्हैया पासी के साथ सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर चुकी है. शराबकांड में छह आरोपितों की मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में जमानत के बिंदु पर सुनवाई होनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










