बकरीद में अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें अधिकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Sep 2016 12:56 AM (IST)
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में उपस्थित सांसद व डीएम. ड्यूटी में कोताही नहीं होगी बरदाश्त गोपालगंज : बकरीद के त्योहार में अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण रूप से सजग रहें. शनिवार को डीएम राहुल कुमार की अध्यक्षता में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी. समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित बैठक […]
विज्ञापन
शांति समिति की बैठक में उपस्थित सांसद व डीएम.
ड्यूटी में कोताही नहीं होगी बरदाश्त
गोपालगंज : बकरीद के त्योहार में अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण रूप से सजग रहें. शनिवार को डीएम राहुल कुमार की अध्यक्षता में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी. समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये. डीएम ने मौजूद अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्धारित समय से प्रतिनियुक्त स्थल पर ड्यूटी के लिए पहुंचें और सजगता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें. समय-समय पर अपने वरीय अधिकारियों को भी सूचना देते रहें.
इतना ही नहीं संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों पर पैनी नजर बनाये रखें. जिला नियंत्रण कक्ष बकरीद के मौके पर 24 घंटे काम करेगा. इसकी दूरभाष संख्या- 06156-224601 पर अपनी सूचना दे सकते हैं. उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में बीडीओ, सीओ व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक कर बकरीद त्योहार पर विचार विमर्श करें. बैठक में जदयू के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल, सभी प्रखंडों के प्रमुख, बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










