जदयू संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम घोषित

Published at :10 Sep 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
जदयू संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम घोषित

गोपालगंज : जदयू जिला कार्यालय में प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक चुनाव की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रो त्रिभुवन सिंह की अध्यक्षता एवं जिला चुनाव पर्यवेक्षक मुर्तुजा अली कैसर की उपस्थिति में एक बैठक हुई. इसमें प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रखंड पर्यवेक्षक उपस्थित हुए. बैठक में प्रखंड अध्यक्षों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गयी. […]

विज्ञापन
गोपालगंज : जदयू जिला कार्यालय में प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक चुनाव की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रो त्रिभुवन सिंह की अध्यक्षता एवं जिला चुनाव पर्यवेक्षक मुर्तुजा अली कैसर की उपस्थिति में एक बैठक हुई.
इसमें प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रखंड पर्यवेक्षक उपस्थित हुए. बैठक में प्रखंड अध्यक्षों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गयी. चुनाव 11 व 12 सितंबर को 10:30 से तीन बजे तक होगा. मौके पर प्रमोद कुमार पटेल, जिला पर्यवेक्षक मुर्तुजा अली कैसर, विशेष पर्यवेक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह, ललन मांझी, राधेश्याम सहनी, पर्यवेक्षक बबन प्रसाद, शकील अहमद , संजीत राम, प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अनवर अली, कैलाश प्रसाद व चंद्रकिशोर सिंह सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे. मतदाता निर्वाचन में फोटोयुक्त परिचय पत्र अनिवार्य रूप से लेकर भाग लेंगे. इसमें वोटर आइडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व पासपोर्ट आदि .
प्रखंड चुनाव तिथि चुनाव स्थल
बैकुंठपुर 11 सितंबर प्रखंड जदयू कार्यालय दिघवा दुबौली रामगढ़
सिधवलिया 11 सितंबर सिधवलिया बाजार गोपाल मैरेज हॉल परिसर
बरौली 11 सितंबर बीबीसी पब्लिक स्कूल बरौली
मांझा 11 सितंबर नेशनल पब्लिक स्कूल मांझागढ़
सदर 11 सितंबर नवादा मोड़ समीप अलाउद्दीन मियां के खलिहान में
थावे 11 सितंबर विश्वकर्मा गेस्ट हाउस थावे ,मंदिर परिसर
उचकागांव 12 सितंबर सांखे खास बाजार रा. म. वि. के बगल में
कुचायकोट 12 सितंबर कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय मिटिंग हॉल
पंचदेवरी 12 सितंबर पंचदेवरी जमुनहां बाजार में
कटेया 12 सितंबर कटेया खुरहुरिया मोड़ जनता धर्मशाला परिसर में
भोरे 12 सितंबर भोरे प्रखंड जदयू कार्यालय पर
फुलवरिया 12 सितंबर रा. बुनियादी विद्यालय मिश्रबतरहा के परिसर में
हथुआ 12 सितंबर बड़का गांव मोड़ बाजार राधाकांत सिंह के आवास पर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन