खजूरबानी शराबकांड में मां-बेटे ने किया समर्पण

Published at :10 Sep 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
खजूरबानी शराबकांड में मां-बेटे ने किया समर्पण

पुलिस ने न्यायिक हिरासत में दोनों को भेजा जेल गोपालगंज : खजूरबानी शराबकांड में शुक्रवार को दो और आरोपितों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राम अवध प्रसाद के न्यायालय में सरेंडर किये जाने के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में मां-बेटे को जेल भेज दिया. अबतक 11 अभियुक्तों को जेल भेजा […]

विज्ञापन
पुलिस ने न्यायिक हिरासत में दोनों को भेजा जेल
गोपालगंज : खजूरबानी शराबकांड में शुक्रवार को दो और आरोपितों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राम अवध प्रसाद के न्यायालय में सरेंडर किये जाने के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में मां-बेटे को जेल भेज दिया. अबतक 11 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका. तीन नामजद अभियुक्त अब भी फरार हैं. इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है
.
उत्पाद विभाग के विशेष लोक अभियोजक रविभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि नगर थाने के खजूरबानी निवासी लालझरी देवी और इनके पुत्र कन्हैया पासी ने आत्मसमर्पण किया है. न्यायालय द्वारा इन अभियुक्तों पर वारंट के बाद इश्तेहार जारी किया गया था. नामजद 14 अभियुक्तों में ग्रहण पासी, रीना देवी तथा इंदू देवी की तलाश जारी है. अगस्त 15-16 को खजूरबानी में शराब पीने से 21 लोगों की मौत हो गयी थी. पुलिस ने इस मामले में खजूरबानी में छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. 19 अगस्त को गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेजा गया. बाद में कांड के मुख्य आरोपित नगीना पासी और लालबाबू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गुरुवार को कैलाशो देवी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था.
रुपेश शुक्ला उर्फ पंडित की तलाश : शराबकांड में पुलिस को रुपेश शुक्ला उर्फ पंडित की तलाश है. नगीना पासी की गिरफ्तारी के बाद सीवान के जामो बाजार थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी रुपेश शुक्ला उर्फ पंडित का नाम आया है.
अनुसंधान के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए सीवान समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन सफलता पुलिस को हाथ नहीं लगी है. पुलिस की अलग-अलग टीम ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन