चार बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Sep 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

भोरे. शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत भोरे पुलिस ने बुधवार की देर शाम भोरे पुलिस ने एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पुलिस को चकमा देकर उसके दो साथी फरार हो गये. बताया जाता है कि भोरे थाने के एएसआइ नंद किशाेर सिंह राजघाट के पास […]
विज्ञापन
भोरे. शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत भोरे पुलिस ने बुधवार की देर शाम भोरे पुलिस ने एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पुलिस को चकमा देकर उसके दो साथी फरार हो गये.
बताया जाता है कि भोरे थाने के एएसआइ नंद किशाेर सिंह राजघाट के पास गश्ती कर रहे थे कि तीन युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर बाइक साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के भुअला गांव निवासी बाबू हुसैन के रूप में की गयी है. पुलिस ने उसके पास से अंगरेजी शराब की चार बोतलें बरामद की है. वहीं भागने वाले दो युवकों की पहचान जुल्फीकार अली एवं रिजवान आलम के रूप में की गयी है. पुलिस ने तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर एक को जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










