शिक्षकों ने किया एमडीएम का बहिष्कार

Published at :10 Sep 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों ने किया एमडीएम का बहिष्कार

मासिक गुरु गोष्ठी में जनप्रतिनिधियों के दुर्व्यवहार से नाराज शिक्षकों ने किया हंगामा भोरे : भोरे में शिक्षकों ने छात्रों के लिए बननेवाली एमडीएम योजना का बहिष्कार करते हुए एक दिन एमडीएम नहीं बनाने की घोषणा की है. शिक्षकों ने यह कदम कुछ जनप्रतिनिधियों के रवैये से नाराज हो कर उठाया है. इससे पूर्व शिक्षकों […]

विज्ञापन
मासिक गुरु गोष्ठी में जनप्रतिनिधियों के दुर्व्यवहार से नाराज शिक्षकों ने किया हंगामा
भोरे : भोरे में शिक्षकों ने छात्रों के लिए बननेवाली एमडीएम योजना का बहिष्कार करते हुए एक दिन एमडीएम नहीं बनाने की घोषणा की है. शिक्षकों ने यह कदम कुछ जनप्रतिनिधियों के रवैये से नाराज हो कर उठाया है.
इससे पूर्व शिक्षकों ने मासिक गुरु गोष्ठी में मौजूद जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध वसूली का आरोप लगाते हुए जम कर हंगामा किया. शिक्षकों के हंगामे के कारण मासिक गुरु गोष्ठी की बैठक नहीं हो सकी. इसके बाद प्राथमिक शिक्षक संघ ने एक बैठक कर जनप्रतिनिधियों के इस कदम की आलोचना की एवं डीएम को एक पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग की है.
बता दें कि शुक्रवार को बीआरसी भवन के सभागार में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रखंड के सभी हेडमास्टरों ने हिस्सा लिया. बैठक में प्रमुखपति दिनेश बैठा, अरुण कुमार श्रीवास्तव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे. सबसे पहले शिक्षकों से परिचय हुआ. उसके बाद प्रखंड शिक्षा समिति द्वारा लगातार स्कूलों की जांच करने को लेकर शिक्षकों ने सवाल उठाये, जिस पर जनप्रतिनिधियों द्वारा शिक्षकों से दुर्व्यवहार किया गया. इस पर शिक्षक उग्र हो कर हंगामा करने लगे. जनप्रतिनिधि वहां से निकल लिये. शिक्षकों ने जनप्रतिनिधियों पर जांच के नाम वसूली करने का आरोप लगाया.
हंगामे के कारण प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव ओभरशियर राय के नेतृत्व में शिक्षकों की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एक दिन के लिए सभी विद्यालयों में एमडीएम कार्य बाधित रहेगा. इसके साथ ही वसूली करनेवाले जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध डीएम को एक पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग की गयी. वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के अनुमंडल अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी ने कहा कि सरकार से बार – बार यह मांग की जाती रही है कि शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्याें से दूर रखा जाये.
साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों द्वारा शिक्षकों का दोहन करने के मामले में कार्रवाई की मांग की तथा ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी. मौके पर अजय राय, सतीश राय, संजय दूबे, लाल बाबू मिश्र, मुन्नू पांडेय, संजय तिवारी, शशि सिंह, विनोद शर्मा आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन