पांच करोड़ रुपये का कारोबार कुप्रभावित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Sep 2016 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज. केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के कारण सभी बैंकों में ताले लटके रहे. बैंककर्मी हड़ताल पर रहे. बैंकों में हड़ताल के कारण लेन-देन का काम नहीं हो सका. इस एक दिवसीय हड़ताल से लगभग पांच करोड़ का कारोबार कुप्रभावित हुआ है. बैंकों के बंद रहने से आम लोगों को भी काफी परेशानियों का […]
विज्ञापन
गोपालगंज. केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के कारण सभी बैंकों में ताले लटके रहे. बैंककर्मी हड़ताल पर रहे. बैंकों में हड़ताल के कारण लेन-देन का काम नहीं हो सका. इस एक दिवसीय हड़ताल से लगभग पांच करोड़ का कारोबार कुप्रभावित हुआ है. बैंकों के बंद रहने से आम लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. शहर की सभी एटीएम पर निकासी के लिए भीड़ देखी गयी.
सुबह नौ बजे के करीब जिला मुख्यालय की सभी एटीएम खाली हो गयी. जिला यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के प्रवक्ता एवं ग्रामीण बैंक केंद्रीय संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वाणिज्य बैंकों के समतुल्य पेंशन के लिए केंद्रीय संगठनों के आह्वान पर ग्रामीण बैंक के कर्मी हड़ताल पर रहे. वहीं, सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी अनशन करने के लिए भी बाध्य हो जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










