37 वाहन मालिकों के खिलाफ नोटिस जारी

Published at :01 Sep 2016 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
37 वाहन मालिकों के खिलाफ नोटिस जारी

उत्पाद विभाग नहीं करा पा रहा नोटिस तामील ट्रक और लग्जरी कार समेत बाइक भी हैं शामिल गोपालगंज : शराब की तस्करी के मामले में जिले के विभिन्न थानों में जब्त किये गये वाहनों के 37 मालिकों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है. नोटिस का तामील उत्पाद विभाग को करना है. उत्पाद विभाग की […]

विज्ञापन

उत्पाद विभाग नहीं करा पा रहा नोटिस तामील

ट्रक और लग्जरी कार समेत बाइक भी हैं शामिल
गोपालगंज : शराब की तस्करी के मामले में जिले के विभिन्न थानों में जब्त किये गये वाहनों के 37 मालिकों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है. नोटिस का तामील उत्पाद विभाग को करना है. उत्पाद विभाग की टीम नोटिस का तामील नहीं करा पा रही है. इसके कारण डीएम के कोर्ट में मामले की सुनवाई लंबित पड़ी हुई है. उत्पाद अधीक्षक अगर तामील कराते हैं, तो डीएम सुनवाई कर इन पर भी आदेश पारित करेंगे. उत्पाद अधिनियम के तहत जब्त किये गये वाहनों के मालिक के पक्ष को सुन कर उनके वाहनों को नीलाम करने का आदेश डीएम के कोर्ट को पारित करना है.
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद बिहार में शराब के साथ पकड़े जानेवाले वाहनों को नीलाम करने का कानून बनाया गया है, जिसका सुनवाई डीएम को करनी है. इस मामले में गोपालगंज में अब तक ट्रक, लग्जरी कार समेत 37 वाहनों से शराब जब्त की गयी है, जिनके खिलाफ डीएम कोर्ट से नोटिस जारी किया गया है. हालांकि उत्पाद अधीक्षक प्रिय रंजन की मानें, तो शराब के साथ पकड़े गये वाहनों में एक हरियाणा के ट्रक तथा एक बंगाल की लग्जरी गाड़ी है. उनके मालिक का नाम-पता के लिए संबंधित डीटीओ को पत्र भेजा गया है. शेष लोगों को डाक के जरिये नोटिस भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन