बिहार : गोपालगंज में महिला ने पी शराब, हालत बिगड़ी

गोपालगंज : बिहारमें गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के पकहा बाजार में एक महिला ने शराब पी ली. शराब पीते ही उसकी हालत बिगड़ गयी. वह लड़खड़ाते हुए घर पहुंची. परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए कटेया रेफरल अस्पताल ले गये, जहां से डॉक्टरों ने गोपालगंज रेफर कर दिया. जानकारीके मुताबिक महिला सदर अस्पताल मंगलवार […]
गोपालगंज : बिहारमें गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के पकहा बाजार में एक महिला ने शराब पी ली. शराब पीते ही उसकी हालत बिगड़ गयी. वह लड़खड़ाते हुए घर पहुंची. परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए कटेया रेफरल अस्पताल ले गये, जहां से डॉक्टरों ने गोपालगंज रेफर कर दिया.
जानकारीके मुताबिक महिला सदर अस्पताल मंगलवार की देर शाम पहुंची. सदर अस्पताल पहुंचते ही सिविल सर्जन डाॅ मधेश्वर प्रसाद शर्मा से लेकर डॉक्टर और कर्मियों में हड़कंप मच गया. डॉक्टरों की टीम अस्पताल पहुंची और महिला का इलाज शुरू कर दिया गया. बताया जाता है कि कटेया थाना क्षेत्र रूपी बगही गांव की रहनेवाली महिला मंजु देवी मंगलवार की दोपहर यूपी के बॉर्डर पकहा बाजार में सामान की खरीदारी के लिए गयी थी, जहां उसने शराब पी ली.
परिजन सोनु कुमार साह ने बताया कि इससे पहले भी कई बार बाजार में जाकर शराब पी कर घर लौटती थी. इस बार लड़खड़ाते हुए घर पहुंची. सीएस डॉ एमपी शर्मा, डॉ कैशर जावेद के सामने महिला ने शराब पीने की बात स्वीकार की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










