कुष्ठ रोगियों के जीवन यापन में सरकार करेगी सहयोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Aug 2016 4:13 AM (IST)
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारी. परवरिश योजना से प्रतिमाह मिलेगी नौ सौ रुपये की अनुदान राशि गोपालगंज : कुष्ठ रोगियों के जीवन यापन में सरकार आर्थिक सहयोग करेगी. इसको लेकर समीक्षा बैठक के दौरान डीएम राहुल कुमार ने परवरिश योजना के तहत कुष्ठ एवं एड्स पीड़ित को मिलनेवाली अनुदान राशि की समीक्षा की. उन्होंने बताया […]
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारी.
परवरिश योजना से प्रतिमाह मिलेगी नौ सौ रुपये की अनुदान राशि
गोपालगंज : कुष्ठ रोगियों के जीवन यापन में सरकार आर्थिक सहयोग करेगी. इसको लेकर समीक्षा बैठक के दौरान डीएम राहुल कुमार ने परवरिश योजना के तहत कुष्ठ एवं एड्स पीड़ित को मिलनेवाली अनुदान राशि की समीक्षा की. उन्होंने बताया कि परवरिश योजना के तहत एड्स, कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों के बच्चों के जीवन यापन के लिए प्रत्येक माह नौ सौ रुपये अनुदान राशि दिये जाने का प्रावधान है.
इसके लिए सभी सीडीपीओ को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र से वैसे पीड़ित व्यक्तियों की सूची मुहैया कराएं, ताकि उन्हें यह लाभ दिया जा सके. इतना ही नहीं डीएम के द्वारा सिविल सर्जन डाॅ मधेश्वर प्रसाद शर्मा को निर्देश दिया गया कि सदर अस्पताल के एआरटी सेंटर से एड्स के पीड़ित रोगियों की सूची मुहैया कराएं, ताकि उनके बच्चों के पालन-पोषण के लिए प्रत्येक माह नौ सौ रुपये की राशि परवरिश योजना के तहत दी जा सके.
बैठक के दौरान ही बाल श्रम से मुक्ति दिलाये जाने पर जोर दिया गया. वहीं, बाल श्रम से मुक्त कराये गये बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते में राशि भेजने का निर्देश दिया गया. ऑपरेशन मुस्कान को लेकर श्रम विभाग, पुलिस विभाग एवं बाल संरक्षण इकाई की संयुक्त टीम का गठन किया गया. यह टीम सितंबर माह में संयुक्त छापेमारी करेगी. बैठक में डाॅ चंद्रिका प्रसाद, डाॅ मिलेंद्र मोहन, डीपीएम अरविंद कुमार झा, स्वास्थ्य विभाग एवं श्रम संसाधन विभाग के अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










