पुष्पा हत्याकांड के आरोपितों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Published at :31 Aug 2016 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
पुष्पा हत्याकांड के आरोपितों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

गोपालगंज : नोनिया टोली में हुए चर्चित पुष्पा हत्याकांड के आरोपित अबतक पुलिस पकड़ से बाहर हैं. परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोक शिकायत अधिकार निवारण अधिनियम के तहत शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र की रहनेवाली पुष्पा देवी की हत्या गत 25 जून को गला […]

विज्ञापन

गोपालगंज : नोनिया टोली में हुए चर्चित पुष्पा हत्याकांड के आरोपित अबतक पुलिस पकड़ से बाहर हैं. परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोक शिकायत अधिकार निवारण अधिनियम के तहत शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र की रहनेवाली पुष्पा देवी की हत्या गत 25 जून को गला दबा कर दी गयी थी.

ससुरालवालों ने शादी के महज दो महीने बाद ही दहेज के लिए वारदात को अंजाम दिया था. हत्या के इस मामले में नगर थाने की पुलिस ने मृतका के भाई राहुल कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की थी. इसमें पुष्पा के पति संतोष चौहान, भैंसुर मुन्ना चौहान तथा देवर सुनील चौहान को नामजद किया गया था.

पुलिस ने कांड अंकित करने के बाद आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि अन्य आरोपितों की अबतक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
सरकार को करानी चाहिए न्यायिक जांच : दाउद अली
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन