सभी जिलों के डॉक्टर भी जा सकते हैं हड़ताल पर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Aug 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

डॉक्टरों व दुकानदारों की हड़ताल चौथे दिन भी रही जारी होमियोपैथ के डॉक्टर व दुकानदारों की हड़ताल लगातार चौथे दिन भी जारी रही. सोमवार को स्टेट होमियोपैथ संघ ने बैठक बुलायी है. होमियोपैथ से जुड़े लोगों की बैठक के बाद राज्य के सभी जिलों में डॉक्टर हड़ताल पर जा सकते हैं. गोपालगंज : होमियोपैथ के […]
विज्ञापन
डॉक्टरों व दुकानदारों की हड़ताल चौथे दिन भी रही जारी
होमियोपैथ के डॉक्टर व दुकानदारों की हड़ताल लगातार चौथे दिन भी जारी रही. सोमवार को स्टेट होमियोपैथ संघ ने बैठक बुलायी है. होमियोपैथ से जुड़े लोगों की बैठक के बाद राज्य के सभी जिलों में डॉक्टर हड़ताल पर जा सकते हैं.
गोपालगंज : होमियोपैथ के डॉक्टर व दुकानदारों की हड़ताल रविवार को चौथे दिन भी जारी रही. डॉक्टर 25 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. सोमवार को बिहार स्टेट होमियोपैथ संघ की टीम गोपालगंज पहुंच रही है. शंभु मैरेज हॉल में होमियोपैथ से जुड़े लोगों की बैठक बुलायी गयी है. बैठक में स्टेट टीम द्वारा निर्णय लेने के बाद राज्य के अन्य जिलों में भी होमियोपैथ डॉक्टर व दुकानदार हड़ताल पर जा सकते हैं. होमियोपैथ संघ के जिलाध्यक्ष डॉ ललन प्रसाद ने बताया कि बिहार स्टेट होमियोपैथ संघ के अध्यक्ष दाउद अली के साथ पटना के डॉक्टरों की टीम सोमवार को बैठक करेगी.
होमियोपैथ से जुड़े सभी लोग इस बैठक में शामिल होंगे. संघ के द्वारा बैठक में आगे की रणनीति कैसे तैयार करनी है, इसका निर्णय लिया जायेगा. बिहार स्टेट होमियोपैथ संघ के आह्वान पर सभी जिलों में डॉक्टर और होमियोपैथ से जुड़े लोग हड़ताल पर जा सकते हैं.
होमियोपैथ संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन की ओर से अबतक किसी तरह का दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है. उधर, होमियोपैथ की दवा दुकानदार और डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मरीजों के परिजन सीवान या पड़ोसी राज्य यूपी जाकर होमियोपैथ की दवा खरीद रहे हैं.
डीएम से मिलेंगे डॉक्टर : हड़ताल पर गये डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी से मिलेगा. होमियोपैथ संघ के जिलाध्यक्ष डॉ ललन प्रसाद ने बताया कि डीएम से मिल कर अपनी मांगे रखी जायेगी. पटना से आ रहे स्टेट संघ के डॉक्टर भी शामिल रहेंगे.
होमियोपैथ से जुड़े लोगों की स्टेट अध्यक्ष ने बुलायी बैठक
बंद पड़ी होमियोपैथ की दुकान.
क्या है डॉक्टरों की मांग
होमियोपैथ के डॉक्टर सरकार से दिशा-निर्देश की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि होमियोपैथ की कौन-सी दवा कितनी मात्रा में रखनी है और खाली बोतल को कहां रखा जाये, जिससे उसका दुरुपयोग कोई दूसरा न कर सके. इन तमाम बिंदुओं पर दिशा-निर्देश जारी करने की मांग पर अड़े हुए हैं. कुछ डॉक्टरों के यहां जांच के लिए उत्पाद विभाग की टीम को भेज दिया गया था, जिससे होमियोपैथ डॉक्टरों में नाराजगी भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










