15 कार्यपालक सहायकों को मिलेगी नौकरी

Published at :10 Jul 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
15 कार्यपालक सहायकों को मिलेगी नौकरी

गोपालगंज : शनिवार को डीएम राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई जिला चयन समिति की बैठक के दौरान 15 अभ्यर्थियों को कार्यपालक सहायक की नौकरी के लिए अंतिम मुहर लग गयी. समिति के सदस्यों ने बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से प्राप्त रिक्तियों को देखते हुए कार्यपालक सहायक के लिए बने रोस्टर से आरक्षण के […]

विज्ञापन

गोपालगंज : शनिवार को डीएम राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई जिला चयन समिति की बैठक के दौरान 15 अभ्यर्थियों को कार्यपालक सहायक की नौकरी के लिए अंतिम मुहर लग गयी. समिति के सदस्यों ने बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से प्राप्त रिक्तियों को देखते हुए कार्यपालक सहायक के लिए बने रोस्टर से आरक्षण के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया. साथ ही उनके नामों पर अंतिम रूप से मुहर लगा दी गयी. जिन्हें विभिन्न विभागों में भेजी जायेगी.

जिला चयन समिति की बैठक से 15 अभ्यर्थियों की नौकरी का सपना पूरा हो गया. स्थापना उपसमाहर्ता कृष्ण मोहन प्रसाद ने बताया कि एक- दो दिनों में सभी अभ्यर्थियों का नियोजन पत्र निर्गत कर दिया जायेगा. बैठक में अपर समाहर्ता जगदीश प्रसाद सिंह, डीडीसी दयानंद मिश्र, ओएसडी डीपी शाही आदि मौजूद था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन