तमिलनाडु में द्रविड़ पहचान की पार्टियां ही करेंगी राज या फिर राष्ट्रीय पहचान का नैरेटिव होगा सेट?

Published by :Rajneesh Anand
Published at :03 May 2026 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
Tamil Nadu election results

तमिलनाडु में किसकी बनेगी सरकार

Tamil Nadu Election Results : तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है जहां द्रविड़ पहचान से निकली पार्टियां ही राज करती आई हैं, लेकिन इस बार प्रदेश की राजनीति में हलचल है. बीजेपी इस कोशिश में है कि वह अपने दम पर सीट जीते, इसके लिए उसे अपना वोट बैंक 15 प्रतिशत तक लेकर जाना होगा, जो अबतक 10 प्रतिशत के ऊपर नहीं जा पाया है. सोमवार को जब ईवीएम खुलेंगे, तो सारा दृश्य स्पष्ट होगा और यह भी कि जनता ने किसे स्वीकार और किसे नकारा.

विज्ञापन

Tamil Nadu Election Results : तमिलनाडु की राजनीति इस बार किस करवट बैठेगी, यह एक बड़ा सवाल है, जो लोगों के मन में है. तमिलनाडु में अबतक जो राजनीति होती आई है उसमें डीएमके और एआईएडीएमके का वर्चस्व रहा है. इन दोनों के बीच ही सत्ता बदलती रही है, जिसे बायपोलर पॉलिटिक्स कहा जाता है,लेकिन इस बार सिनारियो कुछ और है. इसकी बड़ी वजह है तमिलनाडु में बीजेपी और अभिनेता से नेता बने विजय की एंट्री.1967 के बाद से तमिलनाडु में द्रविड़ पहचान से इतर कोई पार्टी नहीं जीत पाई है.

तमिलनाडु में हैं कुल 234 विधानसभा सीटें

तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं और अभी यहां एमके स्टालिन के नेतृत्व में डीएमके की सरकार है. डीएमके के गठबंधन को एसपीए कहा जाता है और इनकी कुल सीटें 159 हैं. डीएमके के पास ओबीसी का मजबूत वोट बैंक है और वे द्रविड़ पहचान से खुद को खासा कनेक्ट रखती हैं. एआईएडीएमके विपक्ष में है, इनका बीजेपी के साथ गठजोड़ है,लेकिन जयललिता के निधन के बाद से यह पार्टी मजबूत नेतृत्व के लिए संघर्ष कर रही है और एक तरह से बिखरी हुई है. 2021 के चुनाव में एनडीए को महज 75 सीटें मिली थीं, जबकि यहां बहुमत का जादुई आंकड़ा 118 का है.

बीजेपी ने किया नेशनल नैरेटिव सेट

तमिलनाडु के चुनाव में अपनी एंट्री कराने के लिए बीजेपी ने द्रविड़ बनाम राष्ट्रीय पहचान का नैरेटिव सेट करने की कोशिश की है. बीजेपी हिंदुत्व और विकास के माॅडल को प्रमोट कर रही है. नेशनल नैरेटिव के लिए ही सीपी राधाकृष्णन को बीजेपी ने देश का उपराष्ट्रपति भी बनाया है. पीएम मोदी उनके यहां पूजा के लिए भी गए थे. प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने यहां कई सभाएं भी की हैं, जिसका प्रभाव यह हो रहा है कि प्रदेश में डीएमके और बीजेपी के बीच जंग दिखने लगी है, जो बीजेपी की बड़ी उपलब्धि है क्योंकि बीजेपी की स्वीकार्यता तमिलनाडु में ना के बराबर रही है.

अभिनेता से नेता बने विजय की एंट्री

अभिनेता से नेता बने विजय ने आम लोगों के मुद्दों को उठाकर तमिलनाडु की राजनीति में एंट्री मारी है. वे सिस्टम बदलने की बात कर रहे हैं. उनका जबरदस्त फैन बेस है और तमिलनाडु की राजनीति में एआईएडीएमके के संस्थापक एमजीआर और फिर जे जयललिता इस बात के बेहतरीन उदाहरण है कि एक्टर या एक्ट्रेस राजनीति में सफल हो सकते हैं. हालांकि विजय कितने कारगर होंगे यह अभी से बता पाना मुश्किल है. उनके पास राजनीति का अनुभव नहीं है,लेकिन उनकी लोकप्रियता बहुत अधिक है. एग्जिट पोल यह दावा कर रहे हैं कि विजय की पार्टी तमिलगा वेत्त्री कजगम(टीवीके) बड़ा हाथ मार सकती है और उसे 100 से ज्यादा सीटें भी मिल सकती हैं. हालांकि अभी से इस बारे में कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन यह बात तो दिख रही है कि कि विजय एआईएडीएमके की सीटें अपनी ओर कर सकते हैं. अगर वे राजनीति में सक्रिय रहे, तो उनका भविष्य उज्ज्वल है.

ये भी पढ़ें : जबलपुर क्रूज हादसे में कैसे तबाह हो गया पूरा परिवार, पढ़ें पूरी कहानी

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola