Gopalganj News : मांझा प्रखंड की सभी पंचायतों में 19 मई को लगेगा सहयोग शिविर

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News : मांझा प्रखंड की सभी पंचायतों में 19 मई को लगेगा सहयोग शिविर

मांझा. सरकार के निर्देश तथा जिला पदाधिकारी के आदेश पर 19 मई को मांझा प्रखंड की सभी पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

मांझा. सरकार के निर्देश तथा जिला पदाधिकारी के आदेश पर 19 मई को मांझा प्रखंड की सभी पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. इस संबंध में बीडीओ विनीत कुमार ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना है. शिविर के दौरान आम नागरिक अपनी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे, जिनका त्वरित समाधान करने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जायेगी, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें. इससे ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूकता मिलेगी और उन्हें आवश्यक सहायता भी उपलब्ध करायी जायेगी. बीडीओ ने सभी पंचायतवासियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन 16 मई तक प्रखंड कार्यालय में जमा कर दें, ताकि शिविर के दौरान संबंधित मामलों को वरीय अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर समाधान कराया जा सके. उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक पंचायत में आयोजित शिविर के लिए जिला उपसमाहर्ता स्तर के एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गयी है, जो शिविर की निगरानी और संचालन सुनिश्चित करेंगे.

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन