Gopalganj News : मांझा में भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, चार लोग घायल

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News : मांझा में भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, चार लोग घायल

गोपालगंज. मांझा थाना क्षेत्र के छवही गांव में भूमि विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

गोपालगंज. मांझा थाना क्षेत्र के छवही गांव में भूमि विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में धीरज कुमार सिंह, सक्षम कुमार, आकाश कुमार, बड़े भाई संजय सिंह शामिल हैं. बताया जाता है कि जमीन के पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी. मारपीट के दौरान लाठी-डंडे और अन्य वस्तुओं से हमला किया गया, जिससे चारों लोग घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद मांझा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन