उत्तर प्रदेश में मौसम की करवट, बारिश और तेज हवाओं से गिरा पारा, IMD का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
UP Weather Alert

यूपी का मौसम, फोटो- पीटीआई

UP Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश में साफ दिखाई दे रहा है. राज्य के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम ने अचानक करवट ली है. कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलीं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस बदलाव का असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है.

विज्ञापन

UP Weather Alert: मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, सीतापुर समेत मध्य और गोरखपुर, वाराणसी, आज़मगढ़, बलिया समेत अन्य पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. मध्य यूपी के कुछ स्थानों पर पांच सेंटीमीटर तक बारिश हुई, जबकि पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर रहा. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिली.

तापमान में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट

बारिश और बादलों के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई. कई इलाकों में अधिकतम तापमान औसत से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया. रविवार को पूरे प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा और कहीं भी लू की स्थिति नहीं बनी.

रात के तापमान में भी कमी

सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली. अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम रहा, जबकि कुछ क्षेत्रों में 5 से 8 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई.

इन जिलों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

बाराबंकी जिले की फतेहपुर में सबसे अधिक 48 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा सुलतानपुर में 35.3 मिमी, गोंडा के मनकापुर में 31.5 मिमी और बाराबंकी के राम सनेही घाट में 30 मिमी वर्षा हुई. राजधानी लखनऊ में भी 6.6 मिमी बारिश दर्ज की गई.

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Also Read: राजस्थान में मौसम की करवट, एक सप्ताह तक आंधी-बारिश, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

3,4,5,6 मई तक बिजली, आंधी और बारिश का ट्रिपल अटैक, मौसम विभाग का अलर्ट

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola