Gopalganj News : संदिग्ध गतिविधियों की सूचना थाने को तुरंत दें चौकीदार, रहें सतर्क

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News : संदिग्ध गतिविधियों की सूचना थाने को तुरंत दें चौकीदार, रहें सतर्क

मांझा. क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रविवार को मांझा थाना परिसर में चौकीदार परेड आयोजित की गयी.

विज्ञापन

मांझा. क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रविवार को मांझा थाना परिसर में चौकीदार परेड आयोजित की गयी. इस दौरान थानाध्यक्ष निरंजन कुमार के नेतृत्व में सभी चौकीदारों की उपस्थिति दर्ज की गयी और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. परेड के दौरान थानाध्यक्ष ने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी घटना की सूचना तत्काल थाना को देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर कानून-व्यवस्था बनाये रखने में चौकीदारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी चौकीदारों को आपसी समन्वय बनाये रखते हुए सक्रिय रहने की हिदायत दी. परेड के अंत में चौकीदारों की समस्याएं भी सुनी गयीं. साथ ही उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया. इस अवसर पर थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन