मां-बाप के साथ बेटी पर किया जानलेवा हमला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jul 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

तीनों की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में भरती जमीन के पुराने विवाद को लेकर हुई झड़प गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के महैचा मझवलिया टोला में मां-बाप के साथ बेटी पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर बेरहमी से पिटाई की. तीनों घायलों को बाद में सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया, जहां […]
विज्ञापन
तीनों की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में भरती
जमीन के पुराने विवाद को लेकर हुई झड़प
गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के महैचा मझवलिया टोला में मां-बाप के साथ बेटी पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर बेरहमी से पिटाई की. तीनों घायलों को बाद में सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पीड़ितों के बयान को दर्ज कर अस्पताल से पुलिस ने उचकागांव थाने को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए भेजा है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मझवलिया टोला गांव के विजय नाथ सिंह 60 वर्ष, उनकी पत्नी शृंगारी देवी 58 वर्ष तथा गोपेश्वर कॉलेज हथुआ की छात्रा गुड़िया कुमारी 18 वर्ष को जमीन के पुराने विवाद को लेकर गुरुवार को जब ये लोग अपने खेत से घर लौट रहे थे, तभी ग्रुप बना कर पड़ोसियों ने हमला कर दिया. आसपास के लोगों के बीच- बचाव से इनकी जान बची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










