करें योग, रहें निरोग, भगाएं रोग

Published at :22 Jun 2016 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
करें योग, रहें निरोग, भगाएं रोग

गोपालगंज : शहर के आशीर्वाद वाटिका में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास के द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान करें योग, रहें निरोग, भगाएं रोग के नारे से आशीर्वाद वाटिका गूंज उठा. योग शिविर में प्रात: छह बजे से ही योग करने […]

विज्ञापन
गोपालगंज : शहर के आशीर्वाद वाटिका में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास के द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान करें योग, रहें निरोग, भगाएं रोग के नारे से आशीर्वाद वाटिका गूंज उठा. योग शिविर में प्रात: छह बजे से ही योग करने वाले पुरुष, महिला, किशोर, युवा एवं प्रौढ़ौ की भीड़ उमड़ पड़ी. योग शिविर में उपस्थित लोगों को मुख्य योग प्रशिक्षक रविरंजन कुमार ने वृक्षासन, ताड़ासन, उष्ट्रासन, व्रजासन, शीतलीकरण एवं कपाल भांति, अनुलोम, विलोम, भ्रामरी आदि प्राणायामों का अभ्यास कराया गया. आयोजक माधव अग्रवाल के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत करायी गयी. योग कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने संगीत प्रस्तुत किया.
वहीं संगीत महाविद्यालय के छात्रों ने ये मेरे वतन के लोगों गीत की प्रस्तुति की, जबकि महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार सिन्हा, सत्येंद्र कुमार एवं अतुल कुमार के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस मौके पर जिला विधिज्ञ संघ के सचिव प्रेमनाथ मिश्र, भाजपा नेता ब्रजकिशोर सिंह, विजय कुमार गुप्ता, विमल कुमार, सत्येंद्र कुमार तिवारी, विनय मिश्रा, कमलेश कुमार, चंचल वर्णवाल, डॉ बीके गुप्ता, नागेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन