गद्दी टोला में पिता-पुत्र पर फरसे से हमला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2016 4:20 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के गद्दी टोला में पूर्व से चल रहे भूमि विवाद के दौरान एक ही परिवार के पांच सदस्यों को फरसे से हमला कर घायल कर दिया गया. घायल पिता-पुत्र की हालत गंभीर है. बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भरती कराया गया है. घायलों में एक […]
विज्ञापन
गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के गद्दी टोला में पूर्व से चल रहे भूमि विवाद के दौरान एक ही परिवार के पांच सदस्यों को फरसे से हमला कर घायल कर दिया गया. घायल पिता-पुत्र की हालत गंभीर है. बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भरती कराया गया है. घायलों में एक महिला भी शामिल है. घायलों ने बताया कि इफ्तारी करने के वक्त पड़ोस के कुछ लोगों ने योजना बना कर हमला कर दिया.
धारदार हथियार और लाठी-डंडे से किये गये हमले में राघव गद्दी और इनके पुत्र मीर हसन घायल हो गये. पिता-पुत्र को घायल देख बचाने के लिए पहुंचे पड़ोसी जहांगीर गद्दी, नूरजहां खातून तथा एक अन्य को मारपीट कर घायल कर दिया गया. पुलिस ने घायलों से पूछताछ कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










