शिक्षकों के आंदोलन पर आश्वासन का मरहम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2016 4:08 AM (IST)
विज्ञापन

डीइओ से वार्ता के बाद शिक्षकों ने वापस लिया धरना शिक्षकों की पदोन्नति के लिए विभाग ने मांगी मोहलत संघ के पदाधिकारियों ने घंटों मंथन के बाद बनायी रणनीति गोपालगंज : शिक्षक संघ के आंदोलन पर आश्वासन का मरहम विभाग ने लगाया है. विभाग ने मोहलत मांगते हुए उनकी मांग को पूरा करने का भरोसा […]
विज्ञापन
डीइओ से वार्ता के बाद शिक्षकों ने वापस लिया धरना
शिक्षकों की पदोन्नति के लिए विभाग ने मांगी मोहलत
संघ के पदाधिकारियों ने घंटों मंथन के बाद बनायी रणनीति
गोपालगंज : शिक्षक संघ के आंदोलन पर आश्वासन का मरहम विभाग ने लगाया है. विभाग ने मोहलत मांगते हुए उनकी मांग को पूरा करने का भरोसा दिलाया है. विभाग के आश्वासन पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपने धरना को स्थगित कर दिया. शिक्षकों की वर्ष 2011 से लंबित पदोन्नति नहीं किये जाने से आक्रोशित संघ ने शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत की थी. निर्धारित समय पर सोमवार को शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामेश्वर उपाध्याय की अध्यक्षता में धरने की शुरुआत हुई. शिक्षक संघ आंदोलन को धारदार बनाने में जुट गया.
संघ के रुख को देख शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने डीइओ अशोक कुमार के साथ बैठक की. बैठक के साथ ही धरना पर बैठे संघ के पदाधिकारियों के साथ अधिकारियों ने बात की, जिसमें स्थापना के डीपीओ संजय कुमार ने आश्वस्त किया कि 11 जून को पदोन्नति समिति की बैठक बुला कर विस्तार से चर्चा की गयी है. इस संबंध में मांग पत्र में निहित सभी बिंदुओं पर निराकरण यथा शीघ्र किया जायेगा. इस पर धरना के स्थगित किया गया.
क्या है शिक्षकों की मुख्य मांग
शिक्षकों की मांग थी कि 24 वर्षीय पदोन्नति, ग्रेड – 3 में पदोन्नति, प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति, नियोजित एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पदस्थापित शिक्षकों का समय पर भुगतान को विभाग समय पर करें. संघ ने स्पष्ट किया है कि अगर निर्धारित अवधि के बीच अगर कार्रवाई पूरी नहीं हुई तो संघ एक बार फिर से आंदोलन खड़ा करेगा. आंदोलन में मुख्य रूप से लाल दीप नारायण राय, छोटेलाल प्रसाद गुप्त, राजेंद्र प्रसाद, वंशीधर मिश्र, सत्यदेव प्रसाद, अमर राय, रवि वर्मा, उपेंद्र राय, रामचंद्र साह, लवकुश प्रसाद, प्रमोद पांडेय, प्रभुनाथ शाही, मुक्तिनाथ तिवारी, धुपेंद्र प्रसाद, शारदा राम आदि उपस्थित थे.
150 शिक्षकों काे होगी पदोन्नति
शिक्षक संघ के आंदोलन के बाद विभाग पदोन्नति के मामले में गंभीर हुआ है. डीइओ अशोक कुमार ने बताया कि लगभग 950 शिक्षकों की पदोन्नति के लिए आवेदन और सर्विस बुक जमा करायी गयी है. एक-एक सर्विस बुक की जांच करने के बाद पदोन्नति दी जानी है. अब तक 150 सर्विस बुक की जांच की जा चुकी है, जिन्हें तत्काल एसीपी का लाभ मिल जायेगा. अन्य शिक्षकों के जैसे-जैसे सर्विस बुक की जांच होगी वैसे- वैसे उन्हें पदोन्नति मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










