‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान ने फिर किया अभीरा से प्यार का इजहार, क्या मिलेगा दूसरा मौका?

Published by :Pushpanjali
Published at :04 May 2026 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 4 May Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 4 May Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नए प्रोमो में अरमान ने अभीरा से अपने प्यार का इजहार किया है. जहां अरमान का इमोशनल अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर कई फैंस उसके व्यवहार और बार-बार माफी मांगने की आदत पर सवाल उठा रहे हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों लगातार दर्शकों के बीच चर्चा में बना हुआ है. शो में अरमान और अभीरा की कहानी ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है. हाल ही में सामने आए प्रोमो में अरमान अपने दिल की बात अभीरा के सामने रखता नजर आया. वह अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए अभिरा से अपने प्यार का इजहार करता है. हालांकि, इस इमोशनल सीन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.

अरमान ने कबूली अपनी गलतियां

नए प्रोमो में दिखाया गया है कि अरमान लंबे समय से अपने अंदर चल रही भावनाओं को छिपा नहीं पाता. वह अभीरा के सामने घुटनों पर बैठकर अपनी सारी गलतियां मानता है. उसकी आंखों में आंसू होते हैं और आवाज में पछतावा साफ दिखाई देता है. अरमान यह भी कहता है कि उसने हर बार अभीरा के लायक बनने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका.

प्रोमो में अरमान का भावुक अंदाज दर्शकों को काफी इमोशनल कर रहा है. वह यह भी साफ कर देता है कि उसके दिल में हमेशा सिर्फ अभीरा के लिए ही प्यार था और आगे भी रहेगा.

अभीरा की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंस

जहां अरमान खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर करता है, वहीं अभीरा पूरी तरह शांत नजर आती है. उसकी खामोशी कई सवाल खड़े कर रही है. दर्शक अब यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि क्या अभीरा पुराने गिले-शिकवे भुलाकर अरमान को एक और मौका देगी या फिर वह अपने आत्मसम्मान को प्राथमिकता देगी.

शो में दोनों के रिश्ते को लेकर बना यह सस्पेंस दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ा रहा है.

सोशल मीडिया पर बंटे फैंस

अरमान के इस प्रपोजल पर सोशल मीडिया पर फैंस दो हिस्सों में बंटे दिखाई दे रहे हैं. कुछ दर्शकों को यह सीन बेहद रोमांटिक लगा, जबकि कई लोग अरमान के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं. फैंस का कहना है कि अरमान बार-बार वही गलती दोहराता है और फिर माफी मांगकर सब ठीक करने की कोशिश करता है.

अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले एपिसोड्स में अभीरा क्या फैसला लेती है और क्या दोनों की प्रेम कहानी फिर से नई शुरुआत कर पाएगी.

यह भी पढ़ें: अक्षरा सिंह को रवि किशन ने कहा था ‘आलू का बोरा’, फिर एक्ट्रेस ने खुद को ऐसे बदला

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola