अक्षरा सिंह को रवि किशन ने कहा था ‘आलू का बोरा’, फिर एक्ट्रेस ने खुद को ऐसे बदला
Akshara Singh And Ravi Kishan
Akshara Singh: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने शुरुआती करियर का किस्सा शेयर करते हुए बताया कि रवि किशन ने कभी उनकी बॉडी शेमिंग की थी. अभिनेता की बात से आहत होकर अक्षरा ने खुद को बदलने का फैसला किया और मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई.
Akshara Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह अपनी बेबाक बातों के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. अक्षरा ने बताया कि जब उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, तब वह एक्टिंग में आना ही नहीं चाहती थीं. इसी दौरान अभिनेता रवि किशन की एक बात उन्हें इतनी बुरी लगी थी कि उन्होंने खुद को बदलने का फैसला कर लिया.
रवि किशन ने दिलाई थी पहली फिल्म
एक पॉडकास्ट बातचीत में अक्षरा सिंह ने बताया कि उन्हें पहली फिल्म रवि किशन की वजह से मिली थी. उस समय वह काफी छोटी थीं और फिल्मों की दुनिया से दूर रहना चाहती थीं. अक्षरा के मुताबिक, स्क्रीन टेस्ट के दौरान रवि किशन ने उनकी तारीफ भी की, लेकिन मजाक-मजाक में कही एक बात उन्हें चुभ गई.
अक्षरा ने बताया कि रवि किशन ने उन्हें देखकर कहा था, “ये तो आलू का बोरा है, इतनी मोटी है.” यह सुनकर वह काफी नाराज हो गई थीं. उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि अगर वह इतनी खराब लग रही थीं तो उन्हें फिल्म में लिया ही क्यों गया.
‘उनकी बात दिल पर लग गई थी’- अक्षरा सिंह
अभिनेत्री ने कहा कि उस समय वह रवि किशन को किसी बड़े स्टार की तरह नहीं देख रही थीं, क्योंकि उन्होंने सेट पर ऐसा माहौल बना दिया था कि सब लोग सहज महसूस करें. लेकिन उनकी यह टिप्पणी अक्षरा के दिल में बैठ गई.
अक्षरा ने बताया कि उन्होंने उसी वक्त तय कर लिया था कि वह खुद को साबित करके दिखाएंगी. इसके बाद उन्होंने नवरात्रि का व्रत रखा और सिर्फ फल खाकर खुद को फिट करने की कोशिश की.
15 साल से भोजपुरी इंडस्ट्री में
अक्षरा सिंह ने साल 2011 में भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था. पिछले 15-16 सालों में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. फिल्मों के साथ-साथ वह गायिकी और रियलिटी शोज में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं. आज अक्षरा भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं.
यह भी पढ़ें: भोजपुरी सैड सॉन्ग ‘गईलू बर्बाद कके’ ने छुए दिल के तार, यूट्यूब पर छाया गाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










