भोजपुरी सैड सॉन्ग ‘गईलू बर्बाद कके’ ने छुए दिल के तार, यूट्यूब पर छाया गाना

Updated:
विज्ञापन

Vinay Tiwari New Bhojpuri Song

Vinay Tiwari New Bhojpuri Song: विनय तिवारी का नया भोजपुरी सैड सॉन्ग ‘गईलू बर्बाद कके’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. पल्लवी गिरी के साथ उनकी इमोशनल केमिस्ट्री, दर्दभरे बोल और दिल छू लेने वाला म्यूजिक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

Vinay Tiwari New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इमोशनल गानों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच विनय तिवारी का नया सैड सॉन्ग ‘गईलू बर्बाद कके’ रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों को छू रहा है. पल्लवी गिरी के साथ उनकी दर्दभरी केमिस्ट्री और गाने के इमोशनल बोल फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं. प्यार, धोखा और जुदाई की कहानी को दिखाता यह भोजपुरी गीत सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गाने के पीछे की टीम

भोजपुरी सैड सॉन्ग ‘गईलू बर्बाद कके’ को अपनी आवाज दी है विनय तिवारी ने, जबकि इसके भावुक बोल साजन सवरिया ने लिखे हैं. गाने का संगीत लॉर्ड जी ने तैयार किया है, जो इसके दर्दभरे एहसास को और खास बनाता है. वीडियो में पल्लवी गिरी फीचर कर रही हैं और उनकी शानदार परफॉर्मेंस दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इस गाने का निर्देशन आशीष पार्क ने किया है, वहीं दीपक GFX ने इसका विजुअल डिजाइन तैयार किया है. प्रोजेक्ट हेड की जिम्मेदारी प्रत्यक्ष सिंह ने संभाली है. यह गाना बूम बूम म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुआ है और इसके डिजिटल हेड संदीप सिंह हैं.

यूजर्स को खूब पसंद आ रहा ये गाना

गाने को लेकर फैंस भी लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं. यूजर @skeditorghazipur ने कमेंट करते हुए लिखा, “Heart Touching Song Bhaiya ji”, जबकि @vishalpandeybaba ने गाने की भावनाओं की तारीफ करते हुए कहा, “Bahut Dard”. वहीं, म्यूजिक डायरेक्टर @RN_Babu_Music_Director ने भी गाने की सराहना करते हुए लिखा, “Superb 😍”. सोशल मीडिया पर ऐसे कई रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं, जो इस बात का संकेत हैं कि ‘गईलू बर्बाद कके’ लोगों के दिलों को छूने में कामयाब हो रहा है.

यह भी पढ़ें: खुशी कक्कड़ का नया रंगदारी सॉन्ग ‘बिगहा के बिगहा 2.0’ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धूम

विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola