कुसौंधी राशन कार्ड वितरण से माहौल गरमाया

कुसौंधी राशन कार्ड वितरण से माहौल गरमाया मीरगंज. कुसौंधी पंचायत में चुनाव से पहले कुछ खास लोगों को राशन कार्ड देने का मामला अब डीएम के जनता दरबार में पहुंच गया है. गुरुवार को दो दर्जन से ज्यादा राशन कार्ड से वंचित ग्रामीण महिला, पुरुषों ने डीएम के जनता दरबार में आवेदन देकर आरोप लगाया […]
कुसौंधी राशन कार्ड वितरण से माहौल गरमाया मीरगंज. कुसौंधी पंचायत में चुनाव से पहले कुछ खास लोगों को राशन कार्ड देने का मामला अब डीएम के जनता दरबार में पहुंच गया है. गुरुवार को दो दर्जन से ज्यादा राशन कार्ड से वंचित ग्रामीण महिला, पुरुषों ने डीएम के जनता दरबार में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि कुछ मुखिया प्रत्याशी ने डीलर सांठगांठ कर छह दर्जन से ज्यादा लोगों को गुपचुप ढंग से राशन कार्ड दिया है. राशन कार्ड पहले का होने से अंदेशा जतायी जा रही है कि पहले इसी डीलरों ने खाद्यान्न उठाया और फिर चुनाव आने पर वोट के लालच में लाभुकों को दिया गया. मामले में डीएम ने कार्रवाई करने का आश्वासन लोगों को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










