कटेया में महिला की झुलस कर मौत

Published at :07 Apr 2016 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
कटेया में महिला की झुलस कर मौत

कटेया में महिला की झुलस कर मौत पंचदेवरी. कटेया थाने के बेलहीं खास की दलित बस्ती में गुरुवार की दोपहर आग लगने से आवासीय झोंपड़ी जल गयी. हादसे में घर में आग से घिरी महिला की झुलस कर मौत हो गयी. हादसे की सूचना मिलने पर बीडीओ धीरज कुमार दूबे, अंचल पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, […]

विज्ञापन

कटेया में महिला की झुलस कर मौत पंचदेवरी. कटेया थाने के बेलहीं खास की दलित बस्ती में गुरुवार की दोपहर आग लगने से आवासीय झोंपड़ी जल गयी. हादसे में घर में आग से घिरी महिला की झुलस कर मौत हो गयी. हादसे की सूचना मिलने पर बीडीओ धीरज कुमार दूबे, अंचल पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो पहुंच गये. पुलिस ने बताया कि दलित बस्ती में विरेश राम के आवासीय झोंपड़ी में दोपहर खाना बनाने के दौरान आग लगी. आग की लपटों में आकर विरेश की पत्नी 23 वर्षीया सुमन देवी तथा उनके पिता फंस गये. ग्रामीणों ने आग पर काबू पाकर को वृद्ध को बाहर निकाल लिया. वहीं महिला आग की चपेट में आग कर बुरी तरह से झुलस गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन