तिवारी मटिहनिया में दो दर्जन से अधिक घर राख

तिवारी मटिहनिया में दो दर्जन से अधिक घर राख आधा दर्जन बकरियां झुलसींफोटो नं-15 तिवारी मटिहनिया में धू-धू कर जलता आशियाना सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड के तिवारी मटिहनिया गांव में गुरुवार की संध्या अचानक आग लग गयी. देखते-ही- देखते आग की लपटें ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया. कुछ ही समय में गांव […]
तिवारी मटिहनिया में दो दर्जन से अधिक घर राख आधा दर्जन बकरियां झुलसींफोटो नं-15 तिवारी मटिहनिया में धू-धू कर जलता आशियाना सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड के तिवारी मटिहनिया गांव में गुरुवार की संध्या अचानक आग लग गयी. देखते-ही- देखते आग की लपटें ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया. कुछ ही समय में गांव के लगभग दो दर्जन से अधिक घर जल कर राख हो गये. घर में रखी सभी सामग्री जल कर राख हो गयी. गांव के लोगों ने तत्काल सूचना अग्निशामक केंद्र को दी, लेकिन अग्निशामक वाहन को पहुंचने में विलंब हो गया. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. इस अग्निकांड में आधा दर्जन बकरियां भी झुलस गयीं. मौके पर पहुंचे विश्वम्भरपुर के थानाध्यक्ष गौतम कुमार भी अपने दल-बल के साथ आग पाने में जुट गये. तब तक सुबाष सहनी, मंशी सहनी, भुवन सहनी, दुघनाथ सहनी, राजरूप सहनी, विद्या सहनी, वीरेंद्र सहनी सहित दो दर्जन से अधिक लोगों के घर जल गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










