कुचायकोट में कर्मियों को पढ़ाया गया मतदान का पाठ

Published at :06 Apr 2016 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
कुचायकोट में कर्मियों को पढ़ाया गया मतदान का पाठ

कुचायकोट में कर्मियों को पढ़ाया गया मतदान का पाठ पीठासीन पदाधिकारी सहित 1401 कर्मी हुए प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों ने एक – एक समस्या का बताया निदान दो पॉलियों में हुई पंचायत चुनाव की ट्रेनिंग फोटो नं-8,चुनाव की प्रशिक्षण लेते मतदान कर्मी संवाददाता, कुचायकोट पंचायत चुनाव को लेकर कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को मतदान कर्मियों […]

विज्ञापन

कुचायकोट में कर्मियों को पढ़ाया गया मतदान का पाठ पीठासीन पदाधिकारी सहित 1401 कर्मी हुए प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों ने एक – एक समस्या का बताया निदान दो पॉलियों में हुई पंचायत चुनाव की ट्रेनिंग फोटो नं-8,चुनाव की प्रशिक्षण लेते मतदान कर्मी संवाददाता, कुचायकोट पंचायत चुनाव को लेकर कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को मतदान कर्मियों को मतदान का पाठ पढ़ाया गया. कुचायकोट प्रखंड क्षेत्र के 1401 सरकारी कर्मियों को मतदान का पाठ पढ़ाये जाने के लिए छह अप्रैल की तिथि निर्धारित की गयी थी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तरीय प्रशिक्षण कोषांग के पदाधिकारी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बालक कुचायकोट में पहुंच गये. वहीं पर उपस्थित 865 पीठासीन पदाधिकारियों सहित 1401 सरकारी कर्मियों को दो पालियों में ट्रेनिंग दी गयी. जिलास्तरीय पदाधिकारी व कर्मियों की 81 सदस्यीय टीम ने मतदान कर्मियों को चुनाव का पाठ पढ़ाया. वहीं, मास्टर ट्रेनर अखिलेश श्रीवास्तव, मो उमर शबनम, राम तपस्या पाठक, सुनील कुमार सिंह, आलोक कुमार आदि ने ट्रेनिंग देकर मतदान कर्मियों को मतदान कार्य के लिए परिपूर्ण बनाया गया. इस दौरान मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षकों को एक -एक प्रश्न का जवाब देकर उन्हें संतुष्ट कराया. पंचायत चुनाव मतपत्र से होंगे. इसको लेकर मतपत्र फाड़ने, मोड़ने, मतदाताओं से हस्ताक्षर कराये जाने और बैलेट बॉक्स में डाले जाने तक की जानकारी दी गयी. इस मौके पर निर्वाची पदाधिकारी दृष्टि पाठक, प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी परमानंद साह सहित सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन