गोपाल मंडल को फत्तो पंडित व कमलेश्वरी प्रकरण में जमानत

Published at :05 Apr 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
गोपाल मंडल को फत्तो पंडित व कमलेश्वरी प्रकरण में जमानत

नवगछिया : गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल को रंगरा के भवानीपुर में फत्तो पंडित के साथ मारपीट करने व जिला पार्षद इस्माइलपुर सीट से चुनाव लड़ रहे कमलेश्वरी मंडल को धमकी देने के मामले में जमानत मिल गयी है़ सोमवार को विधायक रंगरा थाना कांड संख्या 48/16 फत्तो पंडित के साथ […]

विज्ञापन

नवगछिया : गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल को रंगरा के भवानीपुर में फत्तो पंडित के साथ मारपीट करने व जिला पार्षद इस्माइलपुर सीट से चुनाव लड़ रहे कमलेश्वरी मंडल को धमकी देने के मामले में जमानत मिल गयी है़ सोमवार को विधायक रंगरा थाना कांड संख्या 48/16 फत्तो पंडित के साथ मारपीट के मामले में नवगछिया व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम वन की अदालत स्वयं उपस्थित हुए.

जमानतीय धारा होने के आधार पर विधायक को न्यायालय ने जमानत दे दी. वहीं कमलेश्वरी मंडल को धमकी देने के मामले में विधायक सहित गुलचरण मंडल, विद्यापति मंडल, देवल मंडल, एवं दयानंद मंडल को जमानत िमली.

न्यायालय के एसीजेएम टू की अदालत में उपस्थित हुए, जहां न्यायालय ने जमानतीय धारा होने के कारण विधायक सहित उनके समर्थकों को जमानत दे दी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन