जुर्माना नहीं भरने पर होगी जेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2016 12:11 AM (IST)
विज्ञापन

थावे मेले में प्रतिबंधित हो जायेगा पॉलीथिन का प्रयोग हाइकोर्ट पहले ही पॉलीथिन प्रयोग पर लगा चुका है रोक थावे को स्वच्छ और निर्मल बनाने की तैयारी में प्रशासन अब जीवन से जुड़ेगी ‘लाइफ मनरेगा’ 100 दिनों का रोजगार पूरा कर चुके मजदूर बनेंगे तकनीकी रूप से दक्ष आइटीआइ देगा 38 ट्रेडों का कौशल प्रशिक्षण […]
विज्ञापन
थावे मेले में प्रतिबंधित हो जायेगा पॉलीथिन का प्रयोग
हाइकोर्ट पहले ही पॉलीथिन प्रयोग पर लगा चुका है रोक
थावे को स्वच्छ और निर्मल बनाने की तैयारी में प्रशासन
अब जीवन से जुड़ेगी ‘लाइफ मनरेगा’
100 दिनों का रोजगार पूरा कर चुके मजदूर बनेंगे तकनीकी रूप से दक्ष
आइटीआइ देगा 38 ट्रेडों का कौशल प्रशिक्षण
गोपालगंज : मनरेगा मजदूरों के हाथों से जल्द ही फावड़ा छूटेगा. वे अब स्वरोजगार की राह पर न सिर्फ चलेंगे, बल्कि जिंदगी को नयी उड़ान भी देंगे. इसके लिए मोदी सरकार ने ‘लाइफ मनरेगा’ प्रोजेक्ट की शुरूुुआत की है. 100 दिनों का रोजगार पूरा कर चुके मजदूरों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जायेगा.
श्रम रोजगार से जुड़े वर्करों को आइटीआइ से 38 ट्रेडों का प्रशिक्षण दिया जायेगा ताकि वे हुनर से सुनहरे जीवन का नया अध्याय लिख सकें. केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विज्ञान केंद्रों व दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना से जोड़ दिया है. बेहतर तालमेल से गांवों से हुनररमंद जॉब कार्ड धारक तैयार होंगे.
ये प्रमुख ट्रेड में प्रशिक्षण
मनरेगा से जुड़े आरके प्रसाद ने बताया कि जिन प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. उसमें केयर, आटोमोटिव रिपेयर, बैंकिंग एंड एकाउंटिंग, पेंट, प्लास्टिक प्रोसेसिंग, प्रिंटिंग, टेलीकॉम, टेक्सटाइल, ब्यूटी कल्चर एंड हेयर ड्रेसिंग, बिजनेस एंड कॉमर्स, निर्माण, कोरियर एंड लाजीस्टिक, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्राॅनिक, फैब्रीकेशन, फैशन डिजाइन, एफएमसीजी, फूड प्रोसेसिंग एंड प्रिजर्वेशन, गारमेंट मेकिंग, जेम एंड ज्वैलरी, हास्पिटैलिटी, इंस्ट्रीयल, इलेक्ट्रिकल, आइटी, इंश्योरेंस, लेदर एंड स्पोर्ट्स गुड्स व मेडिकल एंड नर्सिंग समेत 38 ट्रेड.
निरक्षर से इंटर तक योग्यता
प्रोजेक्ट के तहत निरक्षर, प्राइमरी, आठवीं पास, हाइस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तीर्ण जाब कार्डधारकों को पांच श्रेणी, जबकि वर्करों की कुशलता को छह श्रेण, वर्करों की कुशलता को छह श्रेणियों में बांटा गया है. 18 से 35 वर्ष की आयु वालों को ट्रेनिंग पांच हिस्सों में दी जायेगी.
पीएमओ करेगा निगरानी
लाइफ प्रोजेक्ट की निगरानी सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय करेगा. समय-समय पर दिल्ली से टीम जिले में आयेगी और प्रशिक्षण की जमीनी हकीकत देखेगी. इसके लिए खास बजट की व्यवस्था होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










