दस्तावेज नवीस संघ ने जताया शोक

Published at :05 Apr 2016 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
दस्तावेज नवीस संघ ने जताया शोक

रजिस्ट्री कचहरी में कातिब के निधन पर आयोजित हुई शोकसभा दस्तावेज नवीस संघ ने शोकसभा के बाद कामकाज किया बंद गोपालगंज : रजिस्ट्री कचहरी के कातिब गोपालजी सिंह के निधन पर सोमवार को दस्तावेज नवीस संघ ने शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी. दस्तावेज नवीस संघ की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में दो मिनट का मौन […]

विज्ञापन

रजिस्ट्री कचहरी में कातिब के निधन पर आयोजित हुई शोकसभा

दस्तावेज नवीस संघ ने शोकसभा के बाद कामकाज किया बंद
गोपालगंज : रजिस्ट्री कचहरी के कातिब गोपालजी सिंह के निधन पर सोमवार को दस्तावेज नवीस संघ ने शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी. दस्तावेज नवीस संघ की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. शोकसभा आयोजित करने के बाद नवीस संघ ने कामकाज से अपने को अलग रखा.
रजिस्ट्री कचहरी की बढ़ायी गयी थी सुरक्षा : सोमवार को रजिस्ट्री कचहरी की अचानक प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दी थी. तीन – तीन पुलिस अफसरों को विभिन्न स्थलों पर तैनात किया गया था. पुलिस अधिकारी पप्पू नाथ शर्मा, अमरेंद्र कुमार सिंह और ब्रजभूषण सिंह को विधि- व्यवस्था में लगाया गया था. रजिस्ट्री कचहरी के सूत्रों की मानें, तो दस्तावेज नवीस संघ की ओर से मार्च निकाले जाने की सूचना मिली थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन