हादसा. ऑनलाइन रजिस्ट्री का विरोध, लाइसेंस रद्द करने की खबर सुनते ही पहुंचा सदमा

Published at :04 Apr 2016 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
हादसा. ऑनलाइन रजिस्ट्री का विरोध, लाइसेंस रद्द करने की खबर सुनते ही पहुंचा सदमा

विभाग के फैसले से कातिब की मौत ऑनलाइन रजिस्ट्री के विरोध में नवीस संघ के कर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर रहे. विभाग ने हड़ताल पर गये नवीसों का लाइसेंस रद्द करने का आदेश दिया. शनिवार की रात इस कार्रवाई से रजिस्ट्री कचहरी के कातिब गोपालजी सिंह को गहरा सदमा पहुंचा. गोपालगंज : ऑनलाइन रजिस्ट्री से […]

विज्ञापन

विभाग के फैसले से कातिब की मौत

ऑनलाइन रजिस्ट्री के विरोध में नवीस संघ के कर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर रहे. विभाग ने हड़ताल पर गये नवीसों का लाइसेंस रद्द करने का आदेश दिया. शनिवार की रात इस कार्रवाई से रजिस्ट्री कचहरी के कातिब गोपालजी सिंह को गहरा सदमा पहुंचा.
गोपालगंज : ऑनलाइन रजिस्ट्री से कई परिवारों की रोजी-रोटी छिन गयी है.
विभाग ने हड़ताल पर गये नवीसों के लाइसेंस रद्द करने का आदेश देकर परेशानी बढ़ा दी है. शनिवार को रजिस्ट्री कचहरी के दस्तावेज नवीस गोपालजी सिंह की हार्ड अटैक से मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि टीवी पर लाइसेंस रद्द होने की खबर चल रही थी. सदमा लगा, जिससे उनकी मौत हो गयी.
रविवार की सुबह इसकी जानकारी मिलते ही दस्तावेज नवीस संघ में आक्रोश व्याप्त हो गया. संघ के अध्यक्ष जनार्दन सिंह के नेतृत्व में मीरगंज, फुलवरिया व महम्मदपुर के नवीस संघ निबंधन कार्यालय पर पहुंच गये.
विभाग के फैसले से कातिब की मौत होने का आरोप लगा कर प्रदर्शन किया गया. संघ ने मृत कातिब के परिजनों को मुआवजा देने और ऑनलाइन रजिस्ट्री के निर्णय को वापस लेने की मांग की. नवीस संघ के सचिव सुबास दूबे ने कहा कि सोमवार को प्रधान सचिव के इस फैसले के विरोध में हाइकोर्ट में याचिका दायर की जायेगी.
कन्नी काट गये अवर निबंधन पदाधिकारी : नवीस की मौत के मामले पर अवर निबंधन पदाधिकारी अमित रंजन ने कन्नी काट काटते हुए कहा कि नवीस संघ की हड़ताल के बारे में मुझसे बात मत कीजिए. बेहतर होगा कि आप डीएम साहब से बात करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन