फुलवरिया से चालक सहित अपहृत स्कॉर्पियो बरामद

Published at :23 Mar 2016 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
फुलवरिया से चालक सहित अपहृत स्कॉर्पियो बरामद

फुलवरिया : फुलवरिया में सिर उठा कर घूम रहे अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए इस बार चालक सहित स्कॉर्पियो उड़ा लिया. वहीं, चालक को सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र से बरामद किया गया. चालक के बताये के अनुरूप नौतन पुलिस ने मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के समीप […]

विज्ञापन

फुलवरिया : फुलवरिया में सिर उठा कर घूम रहे अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए इस बार चालक सहित स्कॉर्पियो उड़ा लिया. वहीं, चालक को सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र से बरामद किया गया. चालक के बताये के अनुरूप नौतन पुलिस ने मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के समीप मंगलवार की शाम बरामद कर लिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के दूबे बतराहां गांव निवासी वाल्मीकि लाल श्रीवास्तव की स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक सलमान अंसारी को सीवान जाने के लिए अज्ञात युवकों द्वारा फोन किया गया.

चालक ने अपने मालिक से युवकों की बात करायी और गाड़ी लेकर सीवान जाने लगा. जैसे ही वह सबेया फील्ड के करीब पहुंचा, स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने हथियार के बल पर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया.

और चालक को पीछे के सीट पर बांध कर छोड़ दिया. रास्ते में चालक सलमान को युवकों ने नौतन थाना क्षेत्र के सुजांव गांव के पास उतार दिया, जहां उसकी मुलाकात पचलखी के मुखिया रामाजी चौहान से हुई. मुखिया ने गाड़ी मालिक को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी. बाद में मौके पर पहुंची नौतन पुलिस ने चालक को अपने में कब्जे में लेकर घटना के बारे में जानकारी ली. फिलहाल नौतन पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन