बरौली में सरकारी कर्मी को बांध कर पीटा

बरौली : बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में कूपन वितरण करने गये इंदिरा आवास सहायक को गांव में बांध कर पीटा गया. गांव के ही कुछ लोगों ने इमामुद्दीन नामक सहायक को पेड़ में रस्से से बांध कर चार घंटे तक बंधक बनाये रखा. सरकारी कर्मी पर हुए हमले की सूचना पर पुलिस मौके […]
बरौली : बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में कूपन वितरण करने गये इंदिरा आवास सहायक को गांव में बांध कर पीटा गया. गांव के ही कुछ लोगों ने इमामुद्दीन नामक सहायक को पेड़ में रस्से से बांध कर चार घंटे तक बंधक बनाये रखा. सरकारी कर्मी पर हुए हमले की सूचना पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी. घंटों बाद बेरहमी से पिटाई करने के बाद सादा कागज पर हस्ताक्षर लेकर छोड़ा गया. अबतक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी इस मामले में नहीं की जा सकी है.
वहीं, सरकारी कर्मी को दिन में ही गांव में बंधक बना कर पीटे जाने से सुरक्षा पर सवाल उठने लगा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देवापुर गांव में इंदिरा आवास सहायक कूपन वितरित करने के लिए पहुंचा था, तभी गांव के ही लाल बाबू सिंह अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच कर गाली-गलौज करनी शुरू कर दी. कर्मी ने गाली देने का विरोध किया,
तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी. बाद में रस्से से कर्मी को पेड़ में बांध कर बेरहमी से पिटाई की गयी. उधर, घटना की जानकारी मिलने पर बीडीओ कुमार प्रशांत ने बरौली थाने में पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










