पुलिस वाहन व ट्रक के बीच टक्कर, तीन जवान घायल

Updated at :01 Feb 2016 6:58 AM
विज्ञापन
पुलिस वाहन व ट्रक के बीच टक्कर, तीन जवान घायल

गोपालगंज : गश्ती के दौरान रविवार तड़के नगर थाने की पुलिस के वाहन ने एक ट्रक में टक्कर मार दी. हादसे में जमादार सहित तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि एसआइ अमित सिंह और विजय ओझा बाल-बाल बच गये. पुलिस जब्त की गयी चोरी की स्कॉर्पियो से गश्त लगा रही थी, जो […]

विज्ञापन

गोपालगंज : गश्ती के दौरान रविवार तड़के नगर थाने की पुलिस के वाहन ने एक ट्रक में टक्कर मार दी. हादसे में जमादार सहित तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि एसआइ अमित सिंह और विजय ओझा बाल-बाल बच गये. पुलिस जब्त की गयी चोरी की स्कॉर्पियो से गश्त लगा रही थी, जो हादसे में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. हादसे की खबर पाकर नगर थाना इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर घायल तीनों जवानों को सदर अस्पताल

पुलिस वाहन व ट्रक…

पहुंचाया. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नगर थाने के एसआइ अमित कुमार सिंह और विजय ओझा के साथ पुलिस टीम एनएच 28 पर गश्त कर रही थी. गश्ती के लिए पुलिस ने चोरी की जब्त की गयी स्कॉर्पियो का इस्तेमाल किया था. कोन्हवा मोड़ के पास पहुंचते ही स्कॉर्पियो चालक ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. गाड़ी की बॉडी ट्रक में फंस कर करीब डेढ़ किलोमीटर तक घिसटाती रही. बाद में ट्रकचालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया.

हादसे में चालक वीरेंद्र यादव, सिपाही मनोज कुमार सिंह और जमादार धीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ अमर कुमार ने कहा कि चालक को अधिक चोट आयी है. सिपाही और जमादार को अस्पताल से छोड़ दिया गया है.सदर एसडीपीओ मनोज कुमार ने कहा कि मुझे इस घटना की जानकारी नहीं मिली है. अगर इस तरह की बात है, तो तत्काल इस मामले की जांच करा दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन