छात्रा से छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज

Updated at :01 Feb 2016 3:48 AM
विज्ञापन
छात्रा से छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज : कोचिंग जा रही छात्रा के साथ मनचले ने रास्ते में घेर कर छेड़खानी की तथा विरोध करने पर मारपीट की. छात्रा ने मनचले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्याय की अपील की. कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की रहनेवाली छात्रा सासामुसा बाजार में स्थित एक कोचिंग में पढ़ाई करती है. पिछले […]

विज्ञापन

गोपालगंज : कोचिंग जा रही छात्रा के साथ मनचले ने रास्ते में घेर कर छेड़खानी की तथा विरोध करने पर मारपीट की. छात्रा ने मनचले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्याय की अपील की. कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की रहनेवाली छात्रा सासामुसा बाजार में स्थित एक कोचिंग में पढ़ाई करती है.

पिछले कुछ दिनों से सासामुसा के रहनेवाले एक युवक उसका पीछा करता तथा मोबाइल नंबर की मांग करता. हद तब हो गयी जब शनिवार की शाम वह कोचिंग कर अपने घर साइकिल से लौट रही थी कि एनएच 28 के समीप मनचला बाइक से आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा.

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन