दियारा संघर्ष समिति ने मनाया विरोध दिवस

Updated at :01 Feb 2016 3:47 AM
विज्ञापन
दियारा संघर्ष समिति ने मनाया विरोध दिवस

गोपालगंज : गंडक दियारा संघर्ष समिति के सदस्यों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के विरोध में रविवार को विरोध दिवस के रूप में मनाया. समिति के सदस्यों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी भी की. संघ सदस्यों ने कहा कि यूपी के अहिरौली दान से गोपालगंज-बेतिया को जोड़नेवाला महासेतु तक […]

विज्ञापन

गोपालगंज : गंडक दियारा संघर्ष समिति के सदस्यों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के विरोध में रविवार को विरोध दिवस के रूप में मनाया. समिति के सदस्यों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी भी की. संघ सदस्यों ने कहा कि यूपी के अहिरौली दान से गोपालगंज-बेतिया को जोड़नेवाला महासेतु तक बननेवाले गाइड बांध का निर्माण अब तक नहीं हो सका है.

समिति सदस्यों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आंदोलन के तीन वर्ष पूरे हो गये, लेकिन अब तक गाइड बांध का निर्माण नहीं हो सका. दियारा संघर्ष समिति के सदस्यों ने सरकार के विरोध में मुंह काली पट्टी बांध कर विरोध दिवस मनाया. इस मौके पर मिथिलेश कुमार राय, अजय कुमार, राजेश देहाती मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन