बिहार विकास सीबीएसइ स्कूल का उद्घाटन

पंचदेवरी : रामनाथ मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित बिहार विकास सीबीएसइ स्कूल का उद्घाटन पंचदेवरी के मझरिया बाजार में हुआ. रविवार को हथुआ के एसडीपीओ इम्तेयाज अहमद एवं प्राइवेट स्कूल यूनियन के जिला सचिव अनिल कुमार श्रीवास्तव ने दीप जला कर विद्यालय का उद्घाटन किया. कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने सरस्वती वंदना से […]
पंचदेवरी : रामनाथ मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित बिहार विकास सीबीएसइ स्कूल का उद्घाटन पंचदेवरी के मझरिया बाजार में हुआ. रविवार को हथुआ के एसडीपीओ इम्तेयाज अहमद एवं प्राइवेट स्कूल यूनियन के जिला सचिव अनिल कुमार श्रीवास्तव ने दीप जला कर विद्यालय का उद्घाटन किया. कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने सरस्वती वंदना से की. इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी,
जिसमें दीपा, तनु, साक्षी, प्रगति आदि की प्रस्तुति से पूरी महफिल उत्साहित हो उठी. इस मौके पर एसडीपीओ इम्तेयाज अहमद ने कहा कि प्रत्येक बच्चा प्रतिभावान होता है. बच्चे के अंदर कोई-न-कोई विशेष कला होती है. जरूरत है उसे परखने की. उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाके में इस तरह का स्कूल खुलने से यहां के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी. इलाके में शिक्षा का बेहतर माहौल बनेगा. इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन शशि रंजन श्रीवास्तव, रवि रंजन श्रीवास्तव, बृज मोहन पांडेय, सुग्रिव शुक्ला सहित कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










