निगरानी का फर्जी गैंग बना कर रहे अवैध ‘वसूली’
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :30 Jan 2016 8:18 AM
विज्ञापन

मांझा (गोपालगंज) : गोपालगंज िजले के मांझा प्रखंड के दियारा इलाके में स्थित बलुही उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुवार को जांच करने पहुंचे निगरानी के फर्जी पांच लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई की. बंधक बना उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. बाद में पहुंची पुलिस ने हिरासत में लेकर जब पूछताछ शुरू की, […]
विज्ञापन
मांझा (गोपालगंज) : गोपालगंज िजले के मांझा प्रखंड के दियारा इलाके में स्थित बलुही उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुवार को जांच करने पहुंचे निगरानी के फर्जी पांच लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई की. बंधक बना उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया.
बाद में पहुंची पुलिस ने हिरासत में लेकर जब पूछताछ शुरू की, तो कई चौकानेवाली बातें सामने आयी हैं.
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की आड़ में निगरानी का फर्जी गैंग बना कर पूरे राज्य में तीन वर्षों से सरकारी दफ्तरों में निगरानी के अधिकारी बन कर जांच करने एवं भय पैदा कर मोटी रकम वसूलने का अवैध खेल कर रहे थे. पकड़े गये मानवाधिकार आयोग के विधि सचिव समेत पांच लोगों पर हेडमास्टर राकेश शुक्ला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को उन्हेंं जेल भेज दिया. एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष से संपर्क करने पर स्पष्ट हुआ है कि सारण के शीतलपुर के रहनेवाले रोहित कुमार चौबे विधि सचिव के पद पर कार्यरत था. उसके साथ अन्य सदस्यों की जानकारी आयोग को नहीं थी और न ही विद्यालय की जांच करने का अधिकार इन्हें प्राप्त था.
एसडीपीओ ने बताया कि मानवाधिकार आयोग की आड़ में फर्जी गैंग बना कर स्कूल, कॉलेज तथा अन्य सरकारी दफ्तरों में ये लोग पहुंच कर खुद को विजलेंस टीम बताते थे. जांच के दौरान सरकारी कर्मियों में भय पैदा करने व मैनेज करने के नाम पर मोटी रकम लेते थे. उसी क्रम में ये लोग मांझा थाना क्षेत्र के बलुही उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पहुंचे थे, जहां 50 हजार रुपये की डिमांड करने पर हेडमास्टर को शंका हुआ. जब हेडमास्टर ने ग्रामीणों के साथ पूछताछ शुरू की, तो ये लोग भागने लगे. इसके बाद दौड़ा कर ग्रामीणों ने पकड़ लिया.
पकड़े गये रोहित कुमार चौबे के साथ सीवान के दरौदा थाना क्षेत्र के मदारी चौक के रहनेवाले अनिल कुमार यादव तथा अशोक यादव तथा एकमा थाना क्षेत्र के गंजपुर के रहनेवाले विश्वनाथ शर्मा तथा एकमा के रहनेवाले जिप्सी का चालक अनवर अंसारी को पुलिस ने इस फर्जीवाड़े के मामले में जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










