58 सेविका और 63 सहायिका पदों पर होगी बहाली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2015 6:27 PM
58 सेविका और 63 सहायिका पदों पर होगी बहाली गोपालगंज. नये साल में मैट्रिक पास महिलाओं को भी रोजगार मिलेगा. आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका और सहायिका पदों पर महिला अभ्यर्थियों की बहाली होगी. बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. कल्याण विभाग आवेदन के लिए जल्द ही तिथि को जारी करेगा. विभाग के अधिकारियों के […]
58 सेविका और 63 सहायिका पदों पर होगी बहाली गोपालगंज. नये साल में मैट्रिक पास महिलाओं को भी रोजगार मिलेगा. आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका और सहायिका पदों पर महिला अभ्यर्थियों की बहाली होगी. बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. कल्याण विभाग आवेदन के लिए जल्द ही तिथि को जारी करेगा. विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले की 14 परियोजनाओं में बहाली की प्रक्रिया शुरू होगी. अभ्यर्थियों को अलग-अलग परियोजना के लिए आवेदन देने होंगे. अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जायेगा. सेविका पद के लिए मैट्रिक उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं. चयन प्रक्रिया में आरक्षण का पालन भी किया जायेगा. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि 58 सेविका और 63 सहायिका पद रिक्त हैं. सूची तैयार कर बहाली की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. आवेदन करने के लिए तिथि जल्द ही जारी कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










