मीरगंज में गरीबों के बीच बांटे गये कंबल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 6:34 PM

विज्ञापन

मीरगंज में गरीबों के बीच बांटे गये कंबल मीरगंज. बढ़ती ठंड को देखते हुए एक स्वयंसेवी संस्था गरीबों की मदद को आगे आयी है. संस्था प्रेरणा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य घूम-घूम कर जरूरतमंद लोगों को कंबल दे रहे हैं. संस्था ने मीरगंज के दक्षिण मुहल्ला स्थित महादलित गरीब विधवाओं के बीच कंबल बांट […]

विज्ञापन

मीरगंज में गरीबों के बीच बांटे गये कंबल मीरगंज. बढ़ती ठंड को देखते हुए एक स्वयंसेवी संस्था गरीबों की मदद को आगे आयी है. संस्था प्रेरणा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य घूम-घूम कर जरूरतमंद लोगों को कंबल दे रहे हैं. संस्था ने मीरगंज के दक्षिण मुहल्ला स्थित महादलित गरीब विधवाओं के बीच कंबल बांट कर उनका दिल जीत लिया है. पम्मी देवी, विधवा शकुंतला देवी, नरइनिया की पानमती कुंवर, विशुनपुरा गांव के अर्जुन साह, राधेश्याम साह कंबल प्राप्त कर खुश नजर आये. सांस्था के सचिव अभय कुमार ने बताया कि यदि किसी को ऐसे वास्तविक जरूरतमंद दिखे, तो वे मीरगंज की गुरुकुल संस्था से संपर्क कर सकते हैं. उनकी नि:शुल्क सेवा की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन