हार्ट अटैक से पान दुकानदार की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2015 7:49 PM
हार्ट अटैक से पान दुकानदार की मौत बरौली. थाना मोड़ स्थित पान दुकान के संचालक भरत प्रसाद की मौत हार्ट अटैक से रविवार की दोपहर हो गयी. मौत के बाद परिजनों में जहां चीत्कार मच गया, वहीं इस घटना की सूचना पर पूर्व पर्यटन मंत्री रामप्रवेश राय, भाजपा नेता चीतलाल प्रसाद, मुखिया नंद किशोर यादव […]
हार्ट अटैक से पान दुकानदार की मौत बरौली. थाना मोड़ स्थित पान दुकान के संचालक भरत प्रसाद की मौत हार्ट अटैक से रविवार की दोपहर हो गयी. मौत के बाद परिजनों में जहां चीत्कार मच गया, वहीं इस घटना की सूचना पर पूर्व पर्यटन मंत्री रामप्रवेश राय, भाजपा नेता चीतलाल प्रसाद, मुखिया नंद किशोर यादव ने पहुंच कर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी. यूपी के कुशीनगर जिले के भटवलिया गांव के रहनेवाले भरत प्रसाद पिछले 25 वर्षों से बरौली में पान का कारोबार करते थे. घटना की सूचना परिजनों को दी गयी. देर शाम तक परिजन नहीं आ सके थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










