सद्भावना कप में सीवान ने बनारस को हराया -
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2015 7:33 PM
सद्भावना कप में सीवान ने बनारस को हराया -सीवान के सोनू को मिला मैन ऑफ दी मैच का खिताब आज बनारस और गोपालगंज के बीच होगा मुकाबला फोटो न. 27 गोपालगंज. मिंज स्टेडियम में चल रहे आठवां सद्भावना कप इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट ग्रुप बी मैच के पहले दिन सीवान ने बनारस को हरा दिया. […]
सद्भावना कप में सीवान ने बनारस को हराया -सीवान के सोनू को मिला मैन ऑफ दी मैच का खिताब आज बनारस और गोपालगंज के बीच होगा मुकाबला फोटो न. 27 गोपालगंज. मिंज स्टेडियम में चल रहे आठवां सद्भावना कप इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट ग्रुप बी मैच के पहले दिन सीवान ने बनारस को हरा दिया. बनारस की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की. बनारस की टीम 26 ओवरों में 138 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. बनारस के वैभव ने 28 रन और भास्कर ने 32 रन बनाये, जबकि सीवान की ओर से मनीष और नसीर ने तीन – तीन विकेट लिये. वहीं, बल्लेबाजी करने उतरी सीवान की टीम ने 26वां ओवरों में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज करा ली. सीवान की ओर से खिलाड़ी सोनू गुप्ता ने नाबाद रह कर 78 रन और मनीष गिरि ने 24 रन बनाये. सीवान ने तीन विकेट खोकर जीत दर्ज की. बनारस की ओर से बॉलिंग करते हुए मणि ने दो विकेट और संदीप ने एक विकेट लिया. खेल समापन के बाद सीवान के सोनू गुप्ता को मैन ऑफ दी मैच का खिताब दिया गया. पुरस्कार का वितरण राज तनय राय कंस्ट्रक्शन के एमडी मनीष रंजन उर्फ मिंकू सिंह ने किया. इस मौके पर रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, अमित सिंह, अजीतानंद, बंटी, रौनक, दीपक, धर्मेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, अमित सिंह, राकेश सिंह, वीरेंद्र, पंकज राय, आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










