आरा-छपरा 2016, बख्तियारपुर-ताजपुर पुल 2018 में होगा पूरा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2015 7:16 PM

विज्ञापन

आरा-छपरा 2016, बख्तियारपुर-ताजपुर पुल 2018 में होगा पूरासीएम की समीक्षा बैठक पांच घंटे में पटना पहुंचने का लक्ष्य हर हाल में सुनिश्चित किया जाये: सीएमसीएम की समीक्षा बैठक ओवरलोडेड बालू लदे ट्रक परिचालन पर लगे अंकुशपटना-आरा फोर लेन में बनेगी एलिवेटेड सड़कबिहटा-सरमेरा का होगा विस्तारसंवाददाता,पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पथ निर्माण विभाग की समीक्षा में […]

विज्ञापन

आरा-छपरा 2016, बख्तियारपुर-ताजपुर पुल 2018 में होगा पूरासीएम की समीक्षा बैठक पांच घंटे में पटना पहुंचने का लक्ष्य हर हाल में सुनिश्चित किया जाये: सीएमसीएम की समीक्षा बैठक ओवरलोडेड बालू लदे ट्रक परिचालन पर लगे अंकुशपटना-आरा फोर लेन में बनेगी एलिवेटेड सड़कबिहटा-सरमेरा का होगा विस्तारसंवाददाता,पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पथ निर्माण विभाग की समीक्षा में राज्य के किसी भी कोने से राजधानी पांच घंटे में पहुंचने का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि योजना इस तरह बनायी जाये कि भविष्य में सड़कों पर आनेवाले लोड व ट्रैफिक वृद्धि होने पर दिक्कत नहीं हो. समीक्षा के दौरान जमीन की समस्या को लेकर सड़क निर्माण में होनेवाली देरी पर उसके विकल्प तलाशने की बात कही गयी. मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां जमीन की समस्या है वहां एलिवेटेड सड़क बना कर योजना को पूरा किया जाये. पुल निर्माण के साथ-साथ एप्रोच रोड बनाने का काम होना चाहिए .सीएम को जानकारी दी गयी कि आरा-छपरा पुल अगले साल जून तक व बख्तियारपुर-ताजपुर पुल जनवरी 2018 तक पूरा हो जायेगा. सीएम ने सड़कों के रख-रखाव के लिए ओवरलोडेड बालू लदे ट्रकों के परिचालन पर हर हाल में अंकुश लगाने की बात कही. इसके लिए खनन, परिवहन व पर्यावरण विभाग को समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने का निदेश दिया. बैठक में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा विस्तृत जानकारी दी गयी. बिहटा-सरमेरा पथ का होगा विस्तारसीएम ने बिहटा-सरमेरा पथ को बढ़ा कर लखीसराय बालिका विद्यापीठ तक लिंक करने को कहा. इससे लखीसराय जाने की दूरी घटेगी व समय कम लगेगा. भागलपुर के लिए यह एक वैकल्पिक सड़क बन जायेगी. पटना–आरा फोर लेन निर्माण कार्य में हो रहे विलंब पर कहा कि वर्तमान एलायनमेंट में जहां जगह की कमी है, वहां एलिवेटेड रोड बनाकर योजना को पूरा किया जा सकता है. इसके लिए विभाग सभी पहलुओं पर विचार कर प्रस्ताव लाये. पुल निर्माण की जानकारी लीमुख्यमंत्री ने दीघा रेल सह सड़क पुल, विशनपुर पुल (बेतिया–गोपालगंज), बंगरा घाट पुल (मुजफ्फरपुर–सारण), बख्तियारपुर–ताजपुर, सुलतानगंज–अगुवानी पुल के कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने पटना जंक्शन के उत्तर व दक्षिण में निर्माणाधीन फ्लाई ओवर से संबंधित वीडियो क्लिप भी देखे. सभी फ्लाई ओवर निर्माण की योजनाओं को शीघ्र पूरा कर एक दूसरे से लिंक करने की आवश्यकता बतायी. सीएम ने योजनाओं को ससमय पूरा करने व मॉनिटरिंग पर ध्यान देने के लिए कहा. पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव ने सीएम को बताया कि आरा–छपरा सेतु जून 2016 तक व बख्तियारपुर–ताजपुर पुल जनवरी 2018 तक पूरा होने की संभावना है. अन्य पुल का कार्य प्रगति पर है. बैठक में उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, विकास आयुक्त शिशिर सिन्हा, प्रधान सचिव वित्त रवि मित्तल, प्रधान सचिव पथ निर्माण सुधीर कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव चंचल कुमार व अतीश चन्द्रा, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. राज्य में सड़क की स्थितिनेशनल हाइवे 4590 किलोमीटर स्टेट हाइवे 4227 किलोमीटरमेजर डिस्ट्रिक्ट रोड10,633 किलोमीटरबालू लदे ओवरलोडेड ट्रक परिचालन पर रोकसीएम के समक्ष विजन 2020 प्रस्तुत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन