धान खरीद को ले जिलों में भाजपा का धरना कल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2015 6:45 PM
धान खरीद को ले जिलों में भाजपा का धरना कलधान की खरीद के नाम पर नाटक कर रही है सरकार, छले जा रहे हैं किसानसंवाददाता, पटनाभाजपा धान की खरीद को सुनिश्चित करने और प्रति क्विंटल 300 रुपये बोनस के भुगतान की मांग को लेकर 28 दिसंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना देगी. […]
धान खरीद को ले जिलों में भाजपा का धरना कलधान की खरीद के नाम पर नाटक कर रही है सरकार, छले जा रहे हैं किसानसंवाददाता, पटनाभाजपा धान की खरीद को सुनिश्चित करने और प्रति क्विंटल 300 रुपये बोनस के भुगतान की मांग को लेकर 28 दिसंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना देगी. धरना का नेतृत्व विधायक, पूर्व विधायक एवं पार्टी के नेता एवं पदाधिकारी करेंगे. पार्टी के प्रदेश महामंत्री विनय सिंह ने बताया कि सरकार धान की खरीद में अभी से ही विफल साबित होने लगी है. इस साल 30 लाख टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन अब तक बमुश्किल 2000 टन धान की खरीद ही कर पायी है. सरकार ने अभी तक बोनस की राशि की भी घोषणा नहीं कर किसानों को छल रही है. सिंह ने बताया कि बगहा में विधायक प्रमोद कुमार, बेतिया में पवन जायसवाल, मोतिहारी में रामाधार सिंह, गोपालगंज में विधायक विजय कुमर सिन्हा, सीवान में अजफर समशी, छपरा में अशोक यादव, मुजफ्फरपुर में ब्रजेश सिंह रमण, शिवहर में अर्जुन सहनी, सीतामढ़ी में प्रमोद चंद्रवंशी, मधुबनी श्रीमती नीलम सहनी, झंझारपुर में राधा मोहन शर्मा, दरभंगा में रामदेव महतो, समस्तीपुर में लालबाबू प्रसाद, सहरसा में संजय सिंह टाइगर, सुपौल में विधायक नितिन नवीन, मधेपुरा में चन्द्रमुखी देवी, अररिया में विधान पार्षद दिलीप जयसवाल, पूर्णिया में रत्नेश सिंह, किशनगंज में कामेश्वर चौपाल, कटिहार में संजय मयूख, भागलपुर में रामनरेश सिंह, बांका डा. योगेन्द्र पासवान, नवगछिया में धीरेन्द्र सिंह, मुंगेर में राजेश वर्मा, जमुई में विश्वनाथ भगत, लखीसराय में श्रीमती निवेदिता सिंह, शेखपुरा में विशेश्वर ओझा, खगड़िया में कृष्ण कुमार ऋषि, नवादा में विधायक मिथिलेश तिवारी, बाढ़ में चितरंजन कुमार, बेगूसराय में प्रेम रंजन पटेल, अरवल में शिवेश राम, जहानाबाद में संजय चंद्रवंशी, औरंगाबाद में अनिल शर्मा, बक्सर में विधायक अरूण कुमार सिन्हा और गया में विनय सिंह धरना में शामिल होंगे . विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता श्री प्रेम कुमार रोहतास में आयोजित धरना में शामिल होंगे. श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रही है . सरकार की नींद यदि नहीं टूटी तो भाजपा इस आंदोलन को और भी व्यापक रूप देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










