मार्च से शुरू होगा मुंगेर रेल सह सड़क पुल नर्मिाण का काम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2015 6:45 PM

विज्ञापन

मार्च से शुरू होगा मुंगेर रेल सह सड़क पुल निर्माण का कामसंवाददाता,पटना मुंगेर में गंगा नदी पर टू लेन का रेल सह सड़क पुल निर्माण का काम मार्च में शुरू होगा. सड़क पुल सहित दोनों साइड टू लेन एप्रोच रोड का निर्माण होना है. केंद्र सरकार द्वारा पुल सहित एप्रोच रोड के निर्माण के लिए […]

विज्ञापन

मार्च से शुरू होगा मुंगेर रेल सह सड़क पुल निर्माण का कामसंवाददाता,पटना मुंगेर में गंगा नदी पर टू लेन का रेल सह सड़क पुल निर्माण का काम मार्च में शुरू होगा. सड़क पुल सहित दोनों साइड टू लेन एप्रोच रोड का निर्माण होना है. केंद्र सरकार द्वारा पुल सहित एप्रोच रोड के निर्माण के लिए संशोधित राशि मंजूर किये जाने से काम की प्रक्रिया में तेजी आयी है. पुल के दोनों साइड मिलाकर 14 किलोमीटर एप्रोच रोड बनना है. एनएचएआइ को यह काम पूरा कराना है. एप्रोच रोड बनाने के लिए लगभग 60 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता है. एप्रोच रोड बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण के काम में तेजी लायी जा रही है. एनएचएआइ द्वारा जमीन अधिग्रहण के लिए राशि उपलब्ध करायी गयी है. मुंगेर व बेगूसराय जिला प्रशासन को जमीन अधिग्रहण का काम करना है. एनएचएआइ के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि जमीन अधिग्रहण के दौरान सड़क निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी. मार्च तक काॅन्ट्रैक्टर को काम एवॉर्ड कर दिया जायेगा. रेल पुल बन कर तैयार मुंगेर में गंगा नदी में रेल पुल बन कर तैयार है, जबकि सड़क पुल बनने का काम अभी बाकी है. इरकॉन द्वारा रेलवे पुल का निर्माण काम पूरा कर लिया गया है. अब एनएचएआइ को सड़क पुल के अलावा पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड का निर्माण कराना है. जमीन अधिग्रहण नहीं होने के कारण एप्रोच रोड के निर्माण में बाधा आ रही थी. जानकारों के अनुसार राशि के अभाव के कारण काम ठप रहा. केंद्र सरकार द्वारा राशि मंजूर किये जाने के बाद अब बनाने के काम में तेजी आयेगी. केंद्र सरकार ने मुंगेर रेल सह सड़क पुल के निर्माण के लिए 2774 करोड़ की राशि मंजूर की है. पहले यह राशि 2361़ 87 करोड़ था. एनएचएआइ के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि मुंगेर में गंगा नदी में बननेवाले रेल सह सड़क पुल में रेल पुल तैयार है. रेल पुल के उपर टू लेन सड़क का निर्माण करना है. 14 किलोमीटर बनेगा एप्रोच रोड पुल के दोनों साइड 14 किलोमीटर एप्रोच रोड का निर्माण होना है. मुंगेर साइड में साढ़े सात किलोमीटर व बेगूसराय साइड में साढ़े छह किलोमीटर एप्रोच रोड बनना है. इसके लिए लगभग 60 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता पड़ेगी. केंद्र से राशि मंजूर होने के बाद जमीन अधिग्रहण के लिए जिला प्रशासन को राशि उपलब्ध करायी गयी है. पुल व एप्रोच रोड बनाने के लिए शीघ्र टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी. एनएचएआइ सूत्र ने बताया कि जमीन अधिग्रहण होने तक कान्ट्रैक्टर का चयन कर लिया जायेगा. उम्मीद है कि मार्च से सड़क पुल व एप्रोच रोड बनाने का काम शुरू हो जायेगा. रेल सह सड़क पुल के निर्माण होने से मुंगेर व बेगूसराय आना-जाना आसान होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन